फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CMO appointments were heavily rigged

सीएमओ को भारी पड़ी नियुक्तियों में धांधली

Fri, 08 May 2015 11:09 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 08 May 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
एनआरएच के तहत जिले में संविदा पर एमबीबीएस आयुष डॉक्टरों के 57 पदों, पैरामेडिकल के 24 पदों और एएनएम के 10 पदों की नियुक्तियां होनी थी। इनमें नियम कायदों को दरकिनार करके नियुक्तियां कर दी गईं थीं। जिसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन से की गई। जिसकी जांच में सीएमओ उमेश यादव को दोषी पाया गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

आयुष डॉक्टरों की नियुक्तियों में काफी लोगों ने आवेदन किया था। सभी नियमों को ताख में रखकर मनचाहे लोगों की नियुक्ति कर दी गई थी। नियुक्तियों में धांधली होने पर काफी बवाल हुआ था। इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से की गई थी। जिसमें एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा ने जांच की थी, जिसमें गड़बड़ी पाई गईं थी। जांच में सीएमओ को गड़बड़ी का जिम्मेदार पाया गया था। इसके अलावा एनआरएचएम में बीपीएम घोटला, प्र्रिटिंग और स्टेशनरी घोटला आदि की जांच चल रही हैं।
विज्ञापन


नियुक्तियों में की जांच में गड़बड़ी पाई गई थीं, जिसकी जांच करके शासन को भेजी गई थी। सीएमओ यादव ने मेरे पास निलंबन का पत्र ईमेल किया है। जिसमें लिखा की नियुक्तियों के प्रथम दृष्टया उनको दोषी पाया गया है, इसलिए उन्हें निलंबित किया जा रहा है। अभी मेरे पास इसकी कोई रिपोर्ट शासन से नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुबोध शर्मा, एडी हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed