फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Close to half a million cargo stolen by thieves from home

बंद घर से चोरों ने डेढ़ लाख का माल चोरी

Sat, 05 Sep 2015 11:24 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 05 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Close to half a million cargo stolen by thieves from home
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर में रहने वाले ट्रक चालक अशोक
विज्ञापन
कुमार के घर से चोरों ने एक लाख रुपये के जेवर और 50 हजार की नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से सिंधौली क्षेत्र के गांव इंदरखु में रहने वाले ट्रक चालक अशोक कुमार मोहल्ला सुभाषनगर में रामनिवास पाल के मकान में किराए पर रहते हैं। रक्षाबंधन के अवसर अशोक अपने मकान में ताला डालकर पत्नी कीर्ति के साथ अपनी ससुराल हरदोई गए हुए थे। 31 अगस्त को अशोर को मोहल्ले वालों से सूचना मिली कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। घर आने पर पता लगा कि चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब एक लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। अशोक ने रुपये टेंपो खरीदने के लिए रखे थे। चोर घर में खड़ी साइकिल भी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed