फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Class IV employees of the home, a million theft

चतुर्थ श्रेणी कर्मी के घर से एक लाख की चोरी

Sun, 28 Jun 2015 08:08 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 28 Jun 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में निगोही रोड स्थित सैनिक कॉलोनी में रहने वाले एनसीसी कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिनेश कुमार के बंद घर से शनिवार रात चोरों ने एक लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। मामले में थाना सदर बाजार पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जून को उनकी मां चंपा देवी का निधन हो गया था। सोमवार को उनकी तेहरवीं होनी थी। शनिवार शाम इसी सिलसिले में परिवार वालों से बातचीत करने के लिए वह करीब सात बजे घर में ताला डालकर पत्नी नीलम और बेटी दिव्या के साथ अपने पैतृक आवास मोहल्ला रोशनगंज गए थे। रात करीब बारह बजे वह लौटे। मकान के मुख्य दरवाजे का ताला खोला लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला।
विज्ञापन

 दिनेश पड़ोसी से सीढ़ी लेकर दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे। दरवाजे में अंदर से लगी कुंडी खोली। मकान के अंदर लगे लोहे के चैनल के पास से दीवार तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। अंदर दोनों कमरों के दरवाजों की कुंडिया उखाड़ दीं। चोरों ने पहले कमरे में रखी अलमारी को खंगाला। अलमारी से चोरों ने एटीएम कार्ड और अन्य कागजात चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने दूसरे कमरे में रखी गेहूं की कुटिया में प्लास्टिक की बोरी में बंधे रखे जेवरों को निकाल लिया। दिनेश मुताबिक चोर एक सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी, नथनी, टप्स, आधा किलो चांदी की पायल और चांदी का कमर बिछुआ चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवर की कीमत करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed