फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   children killed by pak rararist

पाकिस्तानी बच्चों के गम में डूबे रहे शिक्षण संस्थान

Wed, 17 Dec 2014 11:58 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 17 Dec 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
children killed by pak rararist
पाकिस्तान के पेशावर आर्मी स्कूल में आतंकी हमले में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर की शिक्षण संस्थाओं में शोकसभाएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर शिक्षकों और बच्चों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मारे गए बच्चों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

तक्षशिला पब्लिक स्कूल में हुई शोकसभा में निदेशक अरुण खंडेलवाल और प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए बच्चों समेत मारे गए अन्य लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।  
विज्ञापन

डान एंड डोना कांवेंट में हुई शोकसभा में प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक भूषण पांडेय, प्रधानाचार्य शमां जैदी, प्रशासनिक अधिकारी एके तिवारी समेत विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सत्यपाल सिंह यादव महाविद्यालय में भी शोकसभा कर पाकिस्तान में मारे गए बच्चों को शोकसंवेदना व्यक्त की गई। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा समिति गोलारायपुर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने शोकसभा कर आतंकी हमले में मारे गए बच्चों तथा अन्य को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य वंदना दत्ता, उप प्रधानाचार्य नितिन वाजपेयी आदि ने विद्यार्थियों के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। किडजी प्री स्कूल खिरनीबाग में बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर पाकिस्तानी बच्चों की मौत पर दुख जताया। प्रधानाचार्य रोशनी गुप्ता ने आतंकी हमले की निंदा की। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर में छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ दो मिनट का मौन रखकर पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल लोधीपुर में भी शोकसभा कर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
किडजी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रोशनी गुप्ता के साथ बच्चों ने स्कूलों में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि दी। नूरी मरकज के तहत संचालित तारीन टिकली में स्थित मदरसा बरकातुल उलूम में पाकिस्तान में बच्चों पर हमला करने के विरोध में कुरानख्वानी कराई गई। इस दौरा इम्तियाज अली खां के साथ तमाम लोग मौजूद रहे। सिक्ख समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष राजू बग्गा के साथ समाज के तमाम लोगों ने आतंकी घटना की घोर निंदा की।
उधर, बाल कल्याण समिति की बैठक में समिति की अध्यक्ष एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम सक्सेना ने भी आंतक वादियों के द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण कृत्य की निंदा की। वहीं, रति बैडमिंटन एकेडमी के उपाध्यक्ष फिरोज हसन खां ने बच्चों पर हमला करने की कड़ी निंदा की।

गुरुद्वारा में हुई विशेष सभा
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में मारे गए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इस मौके पर उपस्थितजनों ने आतंकवादियों को सही रास्ते पर लाने के लिए भी प्रार्थना की। प्रार्थना में प्रधान कमलेश कौर माटा, जुझार सिंह मोगा, हरभजन सिंह दुआ, अवतार सिंह मोगा, जगजीत सिंह, जसवीर सिंह, गुरबख्श सिंह, जवाहर सिंह, निरंकार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


शोक में रद्द किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
खादी महोत्सव में शोक के कारण बुधवार के सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम सदर जयनाथ यादव, रमेश भइया, पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा, ओरीलाल, चंद्रवीर गंगू, विपिन मिश्रा, ज्योति शर्मा, चंद्रा वर्मा आदि ने मोमबत्तियां जलाकर पाकिस्तान में मारे गए स्कूली बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed