फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case against pradhan for duping women beneficiaries

प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट 

Fri, 04 Aug 2017 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 04 Aug 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
Case against pradhan for duping women beneficiaries
- फोटो : डेमो ‌प‌िक
आवास के लिए आयी धनराशि को अपने ईंट भट्ठे और पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर कराने का आरोप लगाते हुए छह महिला लाभार्थियों ने गांव घनश्यामपुर खुर्द के प्रधान शमसुल हसन खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव घनश्यामपुर खुर्द निवासी बलकीश बेगम, मलाइशा बेगम, हुस्न बानो, अफसाना बेगम, नसरीन और सोमवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन लोगों के नाम से लोहिया आवास मंजूर हुए थे। आठ माह पूर्व आवास बनाने के लिए राशि उनके बैंक खातों में भेजी गई। प्रधान शमसुल हसन खां ने उन लोगों से कहा कि सभी लोग बैंक चलें। सभी के खाते में रुपये चढ़वाने हैं। प्रधान ने उन लोगों को बैंक ले जाकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराने के बाद उन्हें वापस गांव भेज दिया। बाद में पता चला कि उनके खाते से आवास की राशि को प्रधान ने अपने ईंट भट्ठे केे खाते और अपनी पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर करा ली है। जब वे प्रधान से रुपये मांगने पहुंची तो प्रधान ने उन्हें धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने प्रधान के खिलाफ धारा 420 और 406 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, शमसुल हसन खां ने आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed