{"_id":"5a7f8dfe93efa67af1d33b4a33f55b04","slug":"cant-bord-chunav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड चुनाव में मतदान आज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट बोर्ड चुनाव में मतदान आज
शाहजहांपुर
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट बोर्ड के छह वार्डों में हो रहे चुनाव में मतदान आज किया जाएगा। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके लिए 12 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर एक पोलिंग अधिकारी एवं तीन सहायक अधिकारियों के साथ ही एक सब-इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबिल हर वक्त मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही एक्सट्रा मजिस्ट्रेट हरीशंकर शुक्ला और एसएसपी सिटी एपी सिंह चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी करते हुए पूरी तरह से नियंत्रण करेंगे।
रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी ने बताया कि इनके साथ ही सीओ सिटी राजेश्वर सिंह और सदर बाजार इंस्पेक्टर जेपी तिवारी चुनाव के दौरान गश्त करते रहेंगे, जिससे कि सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम चौकस रहें। बताया कि वार्ड एक संवेदनशील दो बूथों पर दो-दो सब-इंस्पेक्टर और आठ-आठ कांस्टेबिल लगाए गए हैं।
छावनी क्षेत्र में चुनाव का शुक्रवार को ही थम गया था। इसके बाद शनिवार को छह वार्डों में बनाए गए 12 पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाएं करने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। वहीं, पोलिंग पार्टी के पहुंचने के लिए नियत किए गए टाइम चार बजे तक कुछ बूथों पर पोलिंग पार्टी नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
रोक के बाद भी चुनाव प्रचार करने वालों की हुई खोजबीन
शाहजहांपुर। कैंट बोर्ड चुनाव के वार्ड एक के दो प्रत्याशियों के बीच चल रही प्रतिद्वंद्विता शनिवार को भी साफ नजर आई। एक प्रत्याशी ने घरों में जाकर गिफ्ट देने का आरोप लगाया तो दूसरे ने कार से घूमकर प्रचार करने की बात कही। इस मामले की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से भी की गई, जिसके बाद थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने वहां पर जाकर खोजबीन भी की, लेकिन वहां पर शिकायत से संबंधित कुछ खास तथ्य नहीं मिला। इंस्पेक्टर तिवारी दिन में करीब एक बजे कैंट बोर्ड के सभी वार्डों में चुनाव प्रचार करने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को ढूंढने के लिए काफी देर तक खोजबीन करते रहे।