फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cane Supervisor dies after truck collapses

ट्रक की चपेट में आकर गन्ना सुपरवाइजर की मौत

Wed, 31 May 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रौसरकोठी। 
अमर उजाला ब्यूरो रौसरकोठी।  Updated Wed, 31 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cane Supervisor dies after truck collapses
accident - फोटो : अमर उजाला
आरसीएम थाने से चंद कदम की दूरी पर हुआ हादसा
विज्ञापन

ड्यूटी समाप्त करके बाइक से जा रहे थे बहनोई के घर

 
थाना रामचंद्र मिशन से चंद कदम दूरी पर मंगलवार रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार गन्ना सुपरवाइजर की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद मौके से चालक मय ट्रक के भाग गया।

लखीमपुर खीरी के थाना मितौली क्षेत्र के गांव देवापुर निवासी सुरेश यादव के पुत्र 24 वर्षीय उपेंद्र यादव रोजा चीनी मिल में गन्ना सुपरवाइजर के तौर पर एक साल से तैनात थे। मंगलवार रात वह चीनी मिल कार्यालय में गन्ना सर्वे कार्य की लिखा-पढ़ी करके बाइक से मोहल्ला दिलाजाक स्थित अपने बहनोई रामबाबू यादव के घर लौट रहे थे। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे बाइक जब थाना रामचंद्र मिशन से उत्तर दिशा में पचास कदम बढ़ पाई, तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने उन्हें रात में ही जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल से पहले सूचना पहले साथी चीनी मिलकर्मियों को दी गई, फिर सूचना बहनोई रामबाबू तक पहुंची। इसके बाद रोते-बिलखते घरवाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद से मृतक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाई व एक बहन में तीसरे नंबर के थे। बहन और एक भाई की शादी हो चुकी है। उपेंद्र अविवाहित थे। घटना के बाद से मां सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed