फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Burning woman, husband scorching in the fire

आग में जिंदा जली महिला, पति झुलसा

Thu, 16 Mar 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Thu, 16 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Burning woman, husband scorching in the fire
women burned - फोटो : amar ujala
मृतका के पिता ने लिखाई दहेज के लिए जलाकर मार डालने की रिपोर्ट
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई में मंगलवार देर रात एक महिला की आग में जलकर मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया। पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के पिता ने दहेज की खातिर बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
डीएसओ ऑफिस बंगला नंबर दो निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी उमा देवी उर्फ मीठी की शादी दस साल पहले चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी सुनील कुमार के साथ की थी। ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और एक प्लाट देने की मांग को लेकर उमा को प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वालों नेे कई बार उसके साथ मारपीट की। 
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल वालों ने मंगलवार रात 11 बजे उमा को जिंदा जलाकर मार डाला। उमा के पिता की ओर से पुलिस ने पति सुनील कुमार, जेठ अनिल कुमार, देवर आकाश, सोनू, रवि, ननद सुनीता और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, पति सुनील का कहना है कि उमा मंगलवार रात गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी अचानक आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर उसने उमा को बचाने की कोशिश की। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। उमा के एक पांच साल का बेटा आशीष भी है। डॉक्टर नेे बताया कि सुनील साठ प्रतिशत झुलस गया है। इंस्पेक्टर केके चौधरी ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed