फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Burglars including cash of thousands flown ornament

चोरों ने हजारों की नगदी समेत जेवर उड़ाए

Sat, 08 Aug 2015 10:45 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sat, 08 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Burglars including cash of thousands flown ornament
शुक्रवार रात कस्बे के मोहल्ला कानून गोयान में घनी आबादी के बीच स्थित मकान में घुसकर चोर 20 हजार रुपये समेत हजारों का जेवर चुरा ले गए। हालांकि आहट होने पर घरवालों के जाग जाने से चोर दूसरे कमरे का ताला तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

मूलत: कांट क्षेत्र के गांव रसेम निवासी अखिलेश पाठक बीते कई सालों से कस्बे के उक्त मोहल्ले में मकान बनाकर रह रहे हैं। शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद अपने परिवार समेत छत पर जाकर सो गए। रात करीब तीन बजे कुछ आहट होंने पर अखिलेश की मां की आंख खुल गई। जब उन्होंने नीचे झांककर देखा तो शक होने पर वह नीचे जाने के लिए जीने पर गईं, लेकिन चोर जीने की कुंडी लगा चुके थे। इसके बाद उन्होंने घर के अन्य सदस्यों को जगाया, लेकिन तब तक चोर घर का मेन दरवाजा खोलकर भाग चुके थे। अखिलेश के अनुसार चोर उनके कमरे में रखी सेफ से बीस हजार रुपये, सोने की झुमकी, कुंडल और पायल आदि उठा ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed