फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Burglars including cash flown millions ornament

चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवर उड़ाए

Wed, 06 May 2015 12:12 AM IST
रोजा।
रोजा। Updated Wed, 06 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Burglars including cash flown millions ornament
नई बस्ती इलाके में चोरों ने ताला लगे एक मकान को निशाना बनाकर 75 हजार की नगदी सहित करीब छह लाख का माल-जेवर चोरी कर लिया। सूचना के घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। तब कहीं चोरी की खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अवनीश शुक्ला एक मेडिकल कंपनी में एमआर हैं। वह सोमवार रात अपनी पत्नी रेखा और पुत्र यश के साथ ससुराल रामालक्षना थाना मोहम्मदी में एक विवाह में शामिल होने गए थे। शुक्ला के अनुसार सोमवार की रात चोर दीवार कूदकर बिना ग्रिल लगी खिड़की का शीशा तोड़कर घर में घुस गए। अलमारी का लॉक सरिया से तोड़ दिया और करीब एक सौ पचास ग्राम सोने के जेवरात और तीन सौ ग्राम चांदी के जेवरात, पीतल के बर्तन और 75 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। चोरी का पता मंगलवार सुबह घर लौटने पर चला।
विज्ञापन


हम शादी में गए थे। सोमवार की रात चोरों नेे सारा जेवर और नकदी चोरी कर ली। हमारे घर के आगे जुआ और सट्टा खुलेआम होता है, जहां आपराधिक लोगों का आना जाना रहता है। इस पर पुलिस कभी ध्यान नहीं देती। - रेखा शुुक्ला, पीड़िता नई बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की घटना हुई है। हमने अवनीश शुक्ला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इलाके के कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही चोरी का पर्दाफाश होगा। - एनडी पाठक, प्रभारी निरीक्षक आरसी मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed