फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bullion trader Shot dead

सराफा व्यापारी की  गोली मारकर हत्या

Thu, 15 Jun 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Thu, 15 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
 चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला में सराफा व्यापारी की घर के अंदर संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। घर वाले हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस को मौके से दो बुलेट मिलीं हैं, लेकिन असलाह नहीं मिलने से हत्या का संदेह गहरा रहा है। घटना के बाद से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन

मोहल्ला काजी टोला निवासी 24 वर्षीय रोहित वर्मा उर्फ लल्ला पुत्र रामबहादुर उचौलिया में सराफा की दुकान करते थे। बृहस्पतिवार को रोहित वर्मा घर में अकेला था, उसकी पत्नी काजल बडे़ जेठ राजीव वर्मा के घर आनंदपुरम् कॉलोनी गईं हुईं थीं। मकान के ऊपरी मंजिल पर किराएदार मौजूद थे। देर शाम लगभग सात बजे पिता रामबहादुर रोजा मंडी से वापस लौटे तो देखा कि बेटे रोहित की लाश खून से लथपथ बरामदे में पड़ी है। बेटे का शव देखकर घर में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में खबर पूरे शहर में फैल गई। सूचना पाकर चौक कोतवाली इंस्पेक्टर हरीश राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। घर वालों द्वारा हत्या की आशंका जाहिर किए जाने पर अन्य बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

एएसपी सिटी ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि हत्या की गई है, या आत्महत्या हुई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। घर वाले हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं, लेकिन घटनास्थल की स्थितियां घर वालों की आशंका से मेल नहीं खाती, इसीलिए कई संदेह पैदा हो रहे हैं और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed