फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bull Bully filled Other names fined

सिपाही के धमकाने पर भरा दूसरे के नाम का जुर्माना

Fri, 15 May 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 15 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bull Bully filled Other names fined
एक जैसा नाम होना पुवायां निवासी फिरोज अहमद के लिए मुसीबत का सबब बन गया। बिजली चोरी के मामले में दूसरे के नाम का जुर्माना जबरिया भरवा लिए जाने पर उन्होंने कई अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी एजाज अहमद के पुत्र फिरोज अहमद ने अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि 12 मार्च 2015 को पुवायां में बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग की थी। टीम ने थाने में बिजली चोरी के आरोप में फिरोज पुत्र अजीज निवासी मोहल्ला तकिया के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद थाने का एक सिपाही अजीज के बेटे फिरोज के बजाय एजाज के बेटे फिरोज के पास पहुंचा और दर्ज रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। इस पर उन्होंने कहा कि उनका घरेलू बिजली कनेक्शन है, जबकि रिपोर्ट व्यवसायिक चोरी की दर्ज कराई गई है। इसके अलावा उनके पिता का नाम एजाज अहमद है, जबकि रिपोर्ट में आरोपी के पिता का नाम अजीज दर्शाया गया है, लेकिन सिपाही ने उनकी एक नहीं सुनी और जुर्माना अदा नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी दी। परेशान होकर उन्होंने 23 अप्रैल को बिजली विभाग के कार्यालय में जुर्माना जमा कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत मंडलायुक्त सहित कई लोगों से की है।
विज्ञापन

इस मामले में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता अशोक सुंदरम का कहना है कि बिजली चोरी 12 मार्च को पकड़ी गई थी और 13 मार्च को फिरोज ने बिजली कनेक्शन कराया है। बाद में उसने शमन शुल्क और एसिसमेंट शुल्क भी जमा कर दिया। फिरोज के खिलाफ अभियोग को समाप्त करने के लिए पुवायां के कोतवाली प्रभारी को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed