फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brother lodged unknown Reports of murder

भाई ने दर्ज कराई अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट

Sat, 19 Dec 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 19 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Brother lodged unknown Reports of murder
गांव मजीदपुर निवासी रक्षपाल के 35 वर्षीय पुत्र पप्पू श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतक के छोटे भाई अनूप कुमार की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शनिवार को एसपी बबलू कुमार ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और सीओ उमेश शर्मा से घटना के संबंध में जानकारी ली। घटना हुए 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को हत्या के कारणों का कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव मजीदपुर के पप्पू श्रीवास्तव की पुवायां में नखासा बाग के पास हेयर कटिंग की दुकान है। शुक्रवार की शाम सात बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। गांव से कुछ दूर पहले ही एक पेट्रोल पंप के पास घात लगाए अज्ञात लोगों ने उसके गोली मारकर हत्या कर दी। काफी देर बाद भी पप्पू के घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की तो रोड के किनारे बाइक पड़ी हुई मिली। काफी देर तक तलाश करने पर बाइक से लगभग दो सौ मीटर दूर पप्पू का शव पड़ा मिला। परिवार के लोग आनन फानन में उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ उमेश शर्मा ने भी रात में ही गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया और गांव के लोगों से पूछताछ की। शनिवार दोपहर एसपी बबलू कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीओ और एसएसआई सुनील कुमार विश्नोई से जानकारी लेने के बाद घटना का जल्द ही खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के ही पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। पप्पू की मौत से एक ओर परिवार के लोग परेशान है तो वहीं पत्नी आरती दहाड़े मारकर बार-बार गश खाकर गिर पड़ती है। मृतक अपने पीछे आठ वर्षीय पुत्री रूबी और पुत्र अंकुर को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाबद्ध ढंग से दिया गया घटना को अंजाम
पुवायां। गांव मजीदपुर के पप्पू की हत्या जिस सुनसान जगह पर हुई है, उससे साबित होता है कि घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है। इसके अलावा जिस तरह से बाइक से दो सौ मीटर दूर तक पप्पू का पहुंचना और रास्ते में खून के निशान मिलने से यह सोचा जा रहा है कि पप्पू ने गोली लगने के बाद भागकर जान बचाने का पूरा प्रयास किया।  बता दें कि ग्राम बड़ागांव से मजीदपुर जाने वाले रास्ते में एक गन्ने का कोल्हू और एक पेट्रोल पंप पड़ता है। पेट्रोल पंप के बाद दोनों ओर गन्ने के अलावा कोई फसल नहीं पड़ती है। पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर पप्पू के एक गोली मार दी गई। जिसकी आवाज पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने भी सुनी। कर्मचारियों के अनुसार एक गोली चलने के बाद कुछ मिनट बाद ही दो फायर और हुए हैं, जबकि पप्पू के शरीर में चार गोलियां मारी गई है। पुलिस को 315 बोर कारतूस के दो खोखे भी तालाब के पास मिले हैं। लोगों का मानना है कि हमलावरों के गोली मारने के बाद पप्पू ने गांव की ओर भागकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों तरफ गन्ना खड़ा होने और गांव की भी दूरी ज्यादा होने के कारण अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका।

...तो क्या बाइक सवारों ने की पप्पू की हत्या?
पुवायां। जिस समय बाइक से पप्पू घर को जा रहा था उस समय उसके पीछे एक बाइक पर सवार दो लोग पीछे जा रहे थे। चर्चा है कि पंप से कुछ पहले ही एक व्यक्ति ने उन्हें देखा भी था। इसके बाद कुछ ही देर में एक फायर हो गया। दो-तीन मिनट बाद दो और फायर हुए और इसके बाद सन्नाटा छा गया। लोगों ने फायर होने की जानकारी लेने की जरूरत नहीं समझी। इसके बाद यह पता नहीं लग सका कि पप्पू की बाइक के पीछे चल रही बाइक वापस बड़ागांव की ओर लौट आई या मजीदपुर की ओर चली गई। एक व्यक्ति ने इस संबंध में रात में ही पुलिस को बताया था और घटना स्थल पर इस मामले की चर्चा जोरों पर रही।


डेढ़ साल से जेल में है पप्पू का भाई
पुवायां। गांव में डेढ़ साल पूर्व गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद मौत हो गई थी। इस घटना में गांव के ही नन्हें, अरविंद और रिंकू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सभी नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सगे भाई रिंकू के जेल जाने के बाद पप्पू ने उसकी जमानत कराने के लिए दौड़ लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed