फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Both the friends have been murdered to : IG

हत्या हो चुकी है दोनों सहेलियों की: आईजी

Fri, 29 Jan 2016 12:46 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 29 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन

 अपने नाना की करोड़ों रुपये की संपत्ति की वारिस बिसरात निवासी युवती शिखा गुप्ता और उसके साथ अगवा की गई उसकी किरायेदार लॉ की छात्रा खुशबू की हत्या हो चुकी है। यह खुलासा बृहस्पतिवार को यहां निरीक्षण के लिए पहुंचे आईजी विजय सिंह मीना ने पुलिस लाइंस में मीडिया से बातचीत के दौरान किया। उन्होंने बताया कि शिखा के मौसेरे भाई आरोपी राहुल और इस मामले में पकड़े गए अन्य लोगों से मिली जानकारी के आधार पर साफ हो गया है कि दोनों युवतियों की हत्या के बाद उनकी लाशें गजरौला के पास उस नहर में फेंका है जो आगे चलकर गंगा नदी में मिल जाती है। आईजी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर एक स्टीमर और छह सिंगल सीटर मोटर बोटों के जरिये गोताखोरों की टीम लगातार लाशों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन

आईजी ने बताया कि हत्या करोड़ों रुपये के पारिवारिक प्रापर्टी के विवाद में हुई है। जिन लोगों को अब तक हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है, उनके बयानों में शिखा और खुशबू दोनों को मार दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुष्टि के लिए लाशों की बरामदगी अहम है और उसके बाद ही सारे तथ्य स्पष्ट हो पाएंगे। पुलिस ने दोनों युवतियों की हत्या करने के मामले में आरोपी राहुल के साथ उसके दो दोस्तों और दो करीबी रिश्तेदारों को हिरासत में ले रखा है। उनकी निशानदेही पर ही टीमें लाशों की तलाश करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शिखा गुप्ता आरोपी राहुल की सगी मौसेरी बहन थी जिसके नाम पर उसके नाना सुरेश चंद्र गुप्ता ने अपनी करोड़ों की संपत्ति की वसीयत कर दी थी। इसी के बाद दोनों के परिवारों में तनातनी शुरू हो गई। राहुल पर सुपारी देकर शिखा और उसकी किरायेदार व सहेली निगोही निवासी खुशबू की हत्या कराने का आरोप है। खुशबू स्कूटी से शिखा के साथ सदर बाजार गई थी। माना जा रहा है कि सुपारी किलर्स ने शिखा के साथ उसका भी अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली प्लाट पर जलाए कपड़े
गजरौला(अमरोहा)। गुरुवार सुबह शाहजहांपुर पुलिस हिरासत में लिए गए एक युवक को साथ लेकर गजरौला की बसंत विहार कालोनी में एक खाली पड़े प्लाट पर पहुंची जहां पुलिस ने युवक से पूछताछ के आधार पर जलाए गए कपड़े, एक जोड़ी पाजेब आदि साक्ष्य जुटाए। क्राइम ब्रांच के एक पुलिस कर्मी ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक ने पूछताछ में युवतियों के कपड़े इसी प्लाट में जलाने की बात कही थी। इस पर साक्ष्य तलाश करने के लिए प्लाट में छानबीन की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed