फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bolero to be vulnerable to the death of cyclist

बोलेरो की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत 

Fri, 23 Sep 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 23 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bolero to be vulnerable to the death of cyclist
सड़क हादसों में 2 मरे - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर गांव संडा के पास शुक्रवार की सुबह बोलेरो की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र के गांव गर्रधा अमीन नगर में भी बृहस्पतिवार की रात बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव संडा निवासी 40 वर्षीय दिलीप कुमार पुत्र गंगराम सुबह करीब पांच बजे साइकिल से खेत पर जा रहे थे, तभी गांव के बाहर क्रेशर के सामने पीलीभीत की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने दिलीप के टक्कर मार दी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक चालक मौके से बोलेरो लेकर फरार हो गया। घायल दिलीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब दस बजे दिलीप ने दम तोड़ दिया। दिलीप की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौत की खबर सुनकर मृतक के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। दिलीप मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। उसकी पत्नी रामबेटी का रो-रोककर बुरा हाल है। उसके 20 वर्षीय बेटी नीरज, 18 वर्षीय गिरजा, 16 वर्षीय अवनीश, 14 वर्षीय रामजी और वर्षीय रुची है। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव गर्रधा अमीन नगर निवासी 18 वर्षीय दिलशान पुत्र शोर मोहम्मद खाना बनाने का काम करता था। बृहस्पतिवार को दिलशान पड़ोसी गांव मथना में किसी समारोह में रोटी बनाने गया था। रात में करीब आठ बजे घर वापस लौटते समय मोहम्मदी रोड पर गांव गर्रधा और रसूलपुर के बीच तेज रफ्तार साइकिल सवार ने दिलशान को टक्कर मार दी। बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। घायल दिलशान कोे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपाचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर दिलशान के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed