फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bogus possess grabbed the young man, reports

फर्जी अधिकारी बने युवक को पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 07 Apr 2015 09:46 PM IST
शाहजहांपुर/जलालाबाद।
शाहजहांपुर/जलालाबाद। Updated Tue, 07 Apr 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
Bogus possess grabbed the young man, reports
 परौर थाना क्षेत्र का रहने वाले शिक्षक ने मंगलवार को जलालाबाद क्षेत्र के स्कूलों में जाकर मिड-डे मील चेक करना शुरू कर दिया। स्कूलों में कमियां देखकर बाकायदा धन उगाही भी कर डाली। एक शिक्षक को उसपर शक हुआ तो पकड़कर जलालाबाद कोतवाली में बंद करवाया। वहां उस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान शिक्षकों ने उसकी पिटाई भी कर डाली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब दस बजे खाईं खेड़ा के प्राथमिक स्कूल में पहुंचे एक व्यक्ति ने स्वयं को एमडीएम का अधिकारी बताते हुए मिड-डे मील समेत विभिन्न जांच पड़ताल शुरू कर दी। कमियों के बदले में वसूली करके मामला निपटा दिया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने बाकायदा सरकारी अभिलेखों में अपनी आख्या भी दर्ज की। इसके बाद वह गांव सैंजना के जूनियर हाईस्कूल में पहुंचा और वहां भी यही प्रक्रिया दोहराई।
विज्ञापन

वह नगलादमन के जूनियर हाईस्कूल में पहुंचा तो वहां के प्रधानाचार्य छुन्नू बाबू को शक हुआ। छुन्नू बाबू उससे कड़ाई से पेश आए तो वह घबरा गया और अपनी असलियत बता दी। इस पर उन्होंने उस युवक को पकड़ लिया। इसके बाद अन्य शिक्षक भी वहां पहुंच गए और उसकी जमकर पिटाई लगा दी। उसने बताया कि  उसका नाम भानुप्रताप है और वह परौर थाना क्षेत्र के गांव जरौली में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में सैंजना के शिक्षक सूरजपाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ  धोखाधड़ी एवं एक अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी माता भी शिक्षक है तथा वह भी पुवायां ब्लाक के एक परिषदीय स्कूल में अध्यापक है। कहा कि रुपये की जरूरत पड़ जाने पर उसने यह कार्य किया।


‘मिड-डे मील की चेकिंग के संबंध में शिक्षकाें का कॉल आया और उन्होंने इस संबंध में पूछा तो मैंने उन लोगों को स्पष्ट कर दिया कि जिला स्तर से ऐसा कोई अधिकारी जांच के लिए नहीं है। शिक्षकों को तथाकथित जांचकर्ता को पुलिस के हवाले करने के निर्देश दिए। साथ ही इसकी सूचना जलालाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी को भी दे दी गई है।’
- निश्चय सिंह, जिला समन्वयक, मिड डे मील
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed