फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   blind child found

रोटी गोदाम स्कूल से लापता मूक बधिर बच्चा मिला 

Wed, 24 Aug 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 24 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
blind child found
रोटी गोदाम स्कूल से लापता मूक बधिर बच्चा मिला 
रोटी गोदाम स्कूल के आवासीय एक्सीलेंट लर्निंग कैंप से लापता हुआ बच्चा बुधवार को रोजा क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में मिल गया। बच्चे के मिलने से विभागीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

निगोही क्षेत्र के गांव दयुरिया निवासी पातीराम का नौ वर्षीय बेटा रवि रोटी गोदाम मूक बधिर स्कूल में रह रहा है। सोमवार की रात वह स्कूल से लापता हो गया था। मंगलवार की सुबह बच्चों की गिनती होने पर उसके लापता होने का पता चला। 
विज्ञापन

बीएसए राकेश कुमार ने थाना सदर बाजार में बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बच्चे की तलाश में शहर में पोस्टर चिपकाए गए और एनाउंसमेंट भी कराया गया था। बुधवार की सुबह फिर से शिक्षकों की टीम बच्चे की तलाश में जुट गई। बरेली मोड़ पर एक समोसे वाले से जानकारी हुई कि शाम करीब छह बजे एक मूक बधिर बच्चे ने उसकी दुकान पर समोसा खाया था, पैसे मांगने पर वह कुछ बोल नहीं पाया था। समोसा खाने के बाद वह कहीं निकल गया। इसके बाद गांव मौजमपुर के एक ग्रामीण से पता चला कि रोजा क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में उसके रिश्तेदार सुखलाल को एक बच्चा मिला है। तुरंत ही शिक्षकों की टीम गांव बहादुरपुर पहुंच गई। टीम ने रवि को देखकर राहत की सांस ली। रवि को उसके पिता पातीराम के साथ रोटी गोदाम स्कूल लाया गया। रवि काफी घबराया हुआ लग रहा था। बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि उनके साथ करीब 40 शिक्षकों की टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी। सभी ने शहर से लेकर कांट तक और बंथरा गुरुद्वारा तक बच्चे को तलाश किया था। इसी दौरान मौजमपुर गांव से बच्चे के बारे में जानकारी हुई। बच्चे को उसके पिता के साथ गांव भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का रवैया नहीं रहा ठीक 
डीसी समेकित शिक्षा सोहन शुक्ला ने बताया कि बच्चे के लापता होने के बाद पुलिस ने जनपद में वायरलेस से अलर्ट जारी कर दिया था। शाम को जब बरेली मोड़ पर बच्चे ने एक दुकान पर समोसा खाया था, तब वहां तीन पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे, लेकिन पुलिस कर्मी ने बच्चे की तरफ ध्यान नहीं दिया। रात में बहादुरपुर गांव के सुखलाल को खेत के पास बच्चा घूमता हुआ मिला। सुखपाल बच्चे को लेकर ग्राम प्रधान के पास आए। ग्राम प्रधान सुखलाल और कुछ ग्रामीणों के साथ रात में ही बच्चे को लेकर रोजा थाने गए, लेकिन पुलिस ने उनकी ओर कुछ ध्यान नहीं दिया। यह कहकर टरका दिया कि बच्चा अपने पास रखो, अगर कोई लेने आएगा तो बुला लेंगे। इसके बाद वह लोग बच्चे को लेकर गांव लौट गए।

टीम वर्क से मिला बच्चा 
बच्चे के लापता होने के बाद बीएसएस राकेश कुमार करीब 40 शिक्षकों की टीम के साथ बच्चे की तलाश में जुट गए थे। बच्चे को रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर तलाश किया गया। शहर में पोस्टर चिपकाए गए और एनाउंसमेंट भी कराया गया। रात करीब दो बजे तक बच्चे को तलाश किया गया। इसके बाद सुबह पांच बजे से ही बच्चे की पुन: तलाश शुरू की गई। हाईवे पर बच्चे की तलाश करते समय गांव मौजमपुर से उसका सुराग मिल गया। हैरत की बात तो यह है कि शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर बच्चा पैदल बहादुरपुर गांव कैसे पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed