फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU members protest over electricity cut

बिजली कटौती पर भाकियू का धरना-प्रदर्शन

Fri, 04 Aug 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 04 Aug 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
BKU members protest over electricity cut

बिजली की अघोषित कटौती से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुवायां के बिजली उप केंद्र पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीओ गौरव शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही तमाम किसान भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में बिजली उप केंद्र पर पहुंचे और नारे लगाने के बाद धरने पर बैठ गए। जानकारी पाकर एसडीओ गौरव शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की। इस दौरान एसडीओ को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने हर गांव मेें 18 घंटे बिजली देने के निर्देश दे रखे हैं, लेकिन गांवों को मात्र तीन घंटे ही बिजली दी जा रही है। इससे फसलें सूखने के  कगार पर हैं। बिजली का बिल पूरा आ रहा है। जर्जर तार और पुराने ट्रांसफार्मरों के कारण समस्या और बढ़ गई है। उधर, नभीची और जमुनिया फीडर के किसानों ने बताया कि उन्हें हफ्ते में तीन दिन बिजली मिल रही है और तीन दिन कटौती की जा रही है, इससे किसान बेहद परेशान हैं। एसडीओ को किसानों को बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद समस्या निस्तारण के लिए तीन दिन का समय देकर धरना समाप्त कर दिया गया। धरना स्थल पर अनिल सिंह यादव, संजीव अवस्थी, जागीर सिंह, मुनब्बर खां, बलकार सिंह, विजय बहादुर, मुनेश कुमार, गुरदयाल सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed