फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU gears up to remove Inspector

इंस्पेक्टर हटवाने को भाकियू ने खोला मोर्चा

Tue, 29 Aug 2017 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Tue, 29 Aug 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
BKU gears up to remove Inspector
- फोटो : file pic

पुवायां के कोतवाली प्रभारी को हटवाने के लिए भाकियू ने कमर कस ली है। इसको लेकर बुधवार को  यूनियन कोतवाली का घेराव कर करेगी। यह जानकारी भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने दी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कोतवाली प्रभारी हरीश राजपूत को हटाए जाने के लिए यूनियन ने पहले भी अफसरों को ज्ञापन दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे किसानों में रोष है। उन्होंने कहा कि कोतवाली प्रभारी की साठगांठ से नवजोत अपहरण मामले में किसानों पर झूठा मुकदमा लिख दिया गया। इसके अलावा कोतवाली प्रभारी कई किसानों पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर चुके हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली में लोगों ने अभद्र व्यवहार भी करते हैं, जबकि सरकार के निर्देश हैं कि थाने आने वाले हर फरियादी से मृदु व्यवहार किया जाए और उसकी बात सुनकर कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि गंगसरा में नवजोत और उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही कोतवाली प्रभारी को भी तत्काल हटाया जाना चाहिए। इसके लिए बुधवार को कोतवाली घेरी जाएगी। यदि इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed