{"_id":"591de3124f1c1b9c0cf24470","slug":"bjp-leaders-swooped-on-sdm-nokhonkonk","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं ने एसडीएम का किया घेराव, नोकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेताओं ने एसडीएम का किया घेराव, नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो। जलालाबाद।
Updated Thu, 18 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी वोट कटवाने की प्रक्रिया को लेकर किया घेराव
फर्जी वोट कटवाने को लेकर प्रशासन की ओर से चलाई जा रही प्रकिया पर विरोध जताते हुए भाजपा नेता मनोज कश्यप और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पद्म सिंह का घेराव किया। इस दौरान उनकी एसडीएम से नोकझोंक हो गई। मामला तूल पकड़ते देख कार्यालय कर्मी मौके पर आ गए। तब तक मामला शांत हो गया।
मालूम हो नगर पालिका की मतदाता सूची में करीब 3700 वोट फर्जी होने का आरोप लगाते हुए भाजपा के नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम ने उन्हें कटवाए जाने के लिए चुनाव आयोग समेत कई उच्चाधिकारियों को पत्र भेजे थे एसडीएम ने उपलब्ध कराई गई सूची के मुताबिक सभी 3700 वोटरों के नाम नोटिस जारी कर बीएलओ द्वारा उन्हें तामील कराकर उक्त वोटरों से उनका आईडी प्रूफ उपलब्ध कराने को कहा था। एसडीएम के अनुसार जो लोग अपनी आईडी नहीं देंगे उनका वोट काट दिया जाएगा। इस कार्रवाई से उन वोटरों में नाराजगी फैल गई जो असली होने के बाद भी फर्जी वोटर के रूप मे दर्शा दिए गए। वोटरों की नाराजगी देख भाजपा नेता भी सकते में आ गए और उन्होंने इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम को घेराव कर लिया।
भाजपा नेताओ का आरोप था प्रशासन का यह तरीका गलत था बीएलओ को मौके पर ही आईडी प्रूफ लेना चाहिए था और जो लोग अपना प्रूफ न दे पाते उनका नाम चिन्हित कर मतदाता सूची से काट दिया जाता। भाजपा नेताओं का यह भी कहना था कि उन लोगों द्वारा केवल 2800 फर्जी वोटरों की सूची दी गई थी आरोप लगाया कि एसडीएम ने विरोधी पार्टी के एक नेता के इशारे पर एक हजार ऐसे लोगों के नाम भी उसमें शामिल करा दिए जो असली वोटर थे। घेराव के दौरान इन्हीं मुद्दों को लेकर एसडीएम से बहस हो गई। मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे मामला रफा दफा कराया।
विज्ञापन
भाजपा के नगर अध्यक्ष द्वारा की गई शिकायत पर चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देष के अनुसार उन्होंने सूची के अनुरूप सभी 3700 वोटरों को नोटिस जारी करा दिए ताकि आईडी प्रूफ के अनुसार उन्हें चिहिन्त किया जा सके यह बात निराधार है कि उन्हें जो सूची दी गई उसमें केवल 2800 नाम ही शामिल थे। फर्जी वोट चिहिन्त करने की प्रक्रिया पूरी तरह सही है।
पद्म सिंह, एसडीएम
प्रशासन द्वारा फर्जी वोट चिहिन्त करने की प्रक्रिया सही नहीं है एसडीएम विरोधी पार्टी के नेता के इशारे पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं उनके द्वारा फर्जी वोटर की जो सूची उपलब्ध कराई गई थी उसमें केवल 2700 नाम ही शामिल थे।
कृष्ण कुमार मंगलम नगर अध्यक्ष भाजपा