फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bjedha Bhagwanpur 12 thatched house on fire burns

बझेड़ा भगवानपुर में आग से 12 छप्परदार घर जले

Fri, 06 Nov 2015 08:18 PM IST
खेड़ा बझेड़ा।
खेड़ा बझेड़ा। Updated Fri, 06 Nov 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
Bjedha Bhagwanpur 12 thatched house on fire burns
जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा भगवानपुर में शुक्रवार दोपहर आग लगने से 13 छप्परदार घर जल गए। सूचना दिए जाने के बाद भी शाम तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंचीं। जिनके घर जलकर राख हुए हैं, उनके पास तन पर पहना हुआ कपड़ा ही बचा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि घरों के पुरुष हरियाणा और मेरठ में मजदूरी करते हैं। हादसे के वक्त महिलाएं खेतों पर धान काटने गई थीं। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक झोपड़ियों में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि लोगों को अपने जानवर बचाना मुश्किल हो गए। घरों में खाने पीने की वस्तुएं जलकर राख हो र्गइं। किसी भी महिला और बच्चे के कपड़े भी न बच सके। परिवार की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव वालों की कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटों में आग पर काबू पाया गया, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते सूचना  मिलने के बाद भी शाम तक फायर ब्रिगेड नहीं भेजी गई। इस आग में जानवर भी झुलस गए।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2012 में आई भीषण बाढ़ में लोहर गड़ी के 45 परिवारों को प्रशासन ने बझेड़ा भगवानपुर के खलिहान की भूमि पर लाकर बसा दिया था। तब से उक्त परिवार यहां झोपड़ी डाल कर रह रहे हैं। इन लोगों की बदकिस्मती है कि पिछले वर्ष भी इनके घर जल गए थे। आग से गांव के चिराग अली, याद अली, कल्लू, जाविद, राविद, इस्लाम, सलीम, हनीफ , आले हुसैन, काले, फकीरे आलम, गोमिद के घर जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed