{"_id":"23ef574b2315f3b3d93949d477c6fc2e","slug":"bilsnda-the-school-vehicle-collides-with-another-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलसंडा के स्कूल का वाहन दूसरे वाहन से टकराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिलसंडा के स्कूल का वाहन दूसरे वाहन से टकराया
मकसूदापुर/बंडा।
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत के बिलसंडा कसबे के रूपदेवी पब्लिक स्कूल की मार्शल जीप सोमवार को स्कूल के लिए बच्चों को लेने बंडा क्षेत्र में आई थी। मार्शल चालक गांव भांवी, अख्तयारपुर, मुड़िया छावन, महोलिया आदि के 17 बच्चों को लेकर बिलसंडा जा रहा था। गांव महोलिया मोड़ के पास स्कूल वाहन सामने से रजाई गद्दे भरकर आ रहे ईको वाहन से टकरा गया। हादसे में वाहन में सवार बच्चे बाल बाल बच गए। दूसरे वाहन में सवार इमरान घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों चालक वाहनों को मौके पर ही छोड़ कर भाग निकले।
सूचना पाकर अभिभावक मौके पर पहुंचे और बच्चों को सही सलामत पाकर चैन की सांस ली। इसके बाद अभिभावक बच्चों को घर ले गए। पुलिस ने बताया कि स्कूल वाहन के टकरा जाने की थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। रजाई व्यापारी को निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है।