{"_id":"e136c9b7320165a264345936737a434f","slug":"bikes-parked-in-a-fire-caused-by-sparks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी बाइक में स्पार्किंग से लगी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी बाइक में स्पार्किंग से लगी आग
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 08 May 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कटियाटोला में एक बाइक में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते बाइक धू-धू कर जलने लगी। मोहल्ले वालों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक जल कर बेकार हो गई।
मोहल्ला तारीन बहादुरगंज के मशीनरी मार्केट के आरिफ बाइक से कटियाटोला में बहन को उसकी सहेली के घर छोड़ने गए थे। गली में बाइक खड़ी करके आरिफ घर में चले गए। इसी बीच बाइक में आग लग गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने घरों की छतों से पानी फेंकना शुरू किया तो लपटें कुछ कम हुईं। इस दौरान नीचे खड़े लोगों ने भी बाइक पर पानी डालना शुरू कर दिया तब कहीं आग बुझी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि बाइक का इग्निशियन ऑन रह जाने और वायरिंग शार्ट होने से आग लगी थी।
हाईवे पर संदिग्ध हालात में बाइकजली मिली
तिलहर। हाईवे पर गांव बतलैया के निकट घर जा रहे युवकों के एक्सीडेंट के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक और मोबाइल कुछ लोगों ने गायब कर दिए। बाद में सुबह जली हुई अवस्था में बाइक हुलासनगरा पर मिली।
विज्ञापन
गांव खिरिया सकटू निवासी पंकज पुत्र रामभरोसे खड़खड़ी से मेला देखकर अपने गांव आ रहे थे। इसी दौरान बाइक बतलैया के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। युवकों के अनुसार बेहोशी की हालत में कुछ लोग बाइक ले गए जो कि गांव हुलासनगरा के पास जली हुई पाई गई। युवकों के अनुसार उनका मोबाइल भी गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है।