फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bikes in clash Killed, two injured

बाइक के भिड़ंत में एक की मौत, दो लोग जख्मी

Sun, 19 Jul 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 19 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bikes in clash Killed, two injured
थाना कटरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शनिवार को दो बाइक्स की आमने-सामने भिड़ंत में 20 वर्षीय नफीस उर्फ मुन्ना की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार मुन्ना का दोस्त ताबिल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद हद्दफ निवासी नसीम का बेटा नफीस पड़ोस में रहने वाले दोस्त तालिब के साथ बाइक से बरेली के नकटिया गांव में रिश्तेदारी में ईद मिलने जा रहे थे। थाना कटरा क्षेत्र में मुशर्रफ खान की पुलियां के पास नेशनल हाईवे पर उनकी बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नफीस और तालिब काफी दूर उछल कर जा गिरे। दूसरी बाइक पर सवार क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी अनुज व मनोज पुत्र सुरेंद्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल नफीस और तालिब को एंबुलेंस से बरेली भिजवाया। रास्ते में नफीस ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तालिब को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अनुज और मनोज के मामूली चोंटे आई। जिनका निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन


मातम में बदली ईद की खुशियां
शनिवार की सुबह नफीस ने पिता नसीम और बड़े भाई यामीन के साथ बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी। यार दोस्तों और मोहल्ले के लोगों से ईद मिलने के बाद मोहल्ले के दोस्त तालिब के साथ बाइक से बरेली के लिए निकल गया। मां सुकरा बेगम ने नफीस को जाने के लिए मना किया, लेकिन उसने कहा कि वह शाम तक घर वापस आ जाएगा। नफीस की मौत की खबर मिलने पर घर में मातम छा गया। परिवार के सदस्यों ने मां सुकरा बेगम को नफीस की मौत होने की सूचना नहीं दी। उन्हें बताया गया कि नफीस घायल हो गया है और वह बरेली के अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले ईद मनाने घर आया था नफीस
नफीस देहरादून में जूते-चप्पल का कारोबार करता था। दो दिन पहले ही ईद मानने के लिए वह घर आया था। परिवार के लोग नफीस के घर आने पर काफी खुश थे। नफीस के पिता भी दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह भी ईद के अवसर पर घर में आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed