{"_id":"dd098399f13b914c595986cfb58fe1e5","slug":"bikers-gang-catch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुठभेड़ में धरे गए बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में धरे गए बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य
बंडा।
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा पुलिस ने बुधवार को लूट और चोरी कर बाइक उड़ाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
एसओ रजी अहमद, एसआई मुदस्सर हुसैन, सिपाही प्रेमप्रकाश वर्मा, अनेक सिंह, विजयभान सिंह के साथ बिलसंडा मार्ग पर गांव मकसूदापुर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो बाइक पर आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो वह बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पीछा किया तो युवकों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह लूट और चोरी कर बाइक बेचने का काम करते हैं। चोरी की बाइक गन्ने के खेत में छोड़ने ले जा रहे थे। गन्ने में पहले से तीन बाइक खड़ी हैं। दोनों के पास से तमंचे और कारतूस, मोबाइल आदि भी बरामद हुए। दोनों की निशानदेही पर गांव भांवी के पास गन्ने के खेत से तीन बाइक और बरामद कर ली गईं।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव अखौला का नीरज और बंडा के गांव गुरसंडा रायपुर निवासी प्रेमपाल ने अपने कई साथियों के नाम भी बताए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। नीरज और प्रेमपाल को जेल भेज दिया गया है। नीरज के पास से मिली बाइक गांव देवकली के अवनीश की है। उनसे दो अगस्त 14 को बाइक लूट ली गई थी।
विज्ञापन
यह हैं बरामद बाइक
बंडा। हीरोहांडा पैसन यूपी 27 आर 9086, हीरोहाेंडा पैसन यूपी 27 जे 5911, एक प्लेटिना, एक स्पलेंडर बिना नंबर की, पैसन प्रो बाइक यूपी 76 6991। नीरज और उसके साथी ने पीलीभीत के जहानाबाद में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। नीरज का साथी पीलीभीत की जेल में बंद है।