{"_id":"afac4fe99ce8f656ad611094a6848b69","slug":"biker-died-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही रोड पर टिकरी चौकी के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
थाना तिलहर क्षेत्र के गांव कपसेड़ा में रहने वाले सूरजन लाल का 28 वर्षीय बेटा उमेश चंद्र शहर के लाला तेली बजरिया निवासी अपने भतीजे पवन के साथ बुधवार को बाइक से निगोही गया था। रात करीब दस बजे वहां से वापस लौटते समय टिकरी चौकी के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। पवन का इलाज अस्पताल में चल रहा है।