फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike to Diggi 3.50 lakh out

बाइक की डिग्गी से 3.50 लाख निकाले

Fri, 17 Apr 2015 12:26 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Fri, 17 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bike to Diggi 3.50 lakh out
मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी आढ़ती अभिषेक गुप्ता की बाइक की डिग्गी से चोरों ने साढ़े तीन लाख रुपये की रकम निकाल ली। पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अभिषेक गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंडी परिसर में महावीर ट्रेडिंग कंपनी के नाम से उनकी गल्ला आढ़त है। बृहस्पतिवार को उन्होंने पुवायां की एसबीआई कृषि विकास शाखा से साढ़े तीन लाख रुपये निकलवाए थे। आढ़त पर चलने को हुए तो उन्हें एहसास हुआ कि बाइक पंक्चर है। इस पर वह बैंक के पास ही एक दुकान पर पंक्चर जुड़वाने लगे। पंक्चर जुड़ने के बाद उन्होंने डिग्गी खोली तो उसमें रखे 3.50 लाख रुपये गायब थे। यह देख आढ़ती के होश उड़ गए। शोर शराबा करने पर आसपास के तमाम लोग एकत्र हो गए और आसपास तलाश भी किया गया, लेकिन रुपये निकालने वाले का पता नहीं चल सका। श्री गुप्ता ने मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। सूचना पाकर तमाम व्यापारी भी मौके पर आ पहुंचे। पीड़ित ने व्यापारियों के साथ थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि रुपये गायब होने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed