फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike thief arrested from Jalalabad, explosion of wine factory in Sindhuli

जलालाबाद से बाइक चोर गिरफ्तार, सिंधौली में शराब फैक्ट्री का भंडाफोड

Wed, 03 May 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Wed, 03 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bike thief arrested from Jalalabad, explosion of wine factory in Sindhuli
चाोर - फोटो : अमर उजाला
एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में मिली कामयाबी
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना जलालाबाद और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने जहां छह चोरी की बाइक बरामद कर तीन चोर गिरफ्तार किए हैं, वहीं थाना सिंधौली पुलिस ने शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर छह सौ लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय ने प्रेस कांफ्रेंस में इन दोनों मामलों की जानकारी देते हुए पुलिस टीम की सराहना की है।
 
कामयाबी -एक
खंडहर में छिपाकर रखी थीं चोरी की बाइकें

थाना जलालाबाद और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह याकूबपुर तिराहा के पास बाइक पर सवार जलालाबाद के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी भोला उर्फ शिवम उर्फ विनीत, अका खेड़ा निवासी रंजीत वर्मा, मोहल्ला कानूनगोयान निवासी विपिन उर्फ नन्हे को रोक लिया। तीनों से बाइक के कागज मांगे, तो वह नहीं दिखा पाए। इस पर कड़ाई से पूछताछ की गई तो, उन लोगों ने बाइक चोरी की वारदातों को कबूल किया। तीनों की निशानदेही पर पांच अन्य बाइकें बरेली रोड पर शकील कोल्ड स्टोर से पहले नहर कोठी से बरामद कर लीं गईं। बरामद हुईं बाइक शहर व आसपास के जिले से चोरी की गईं हैं। यह लोग मास्टर चाभी से लॉक खोलकर बाइक चोरी कर लेते थे और बाइक पांच हजार रुपये में बेच देते थे। गिरफ्तार रंजीत हत्या के प्रयास, चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन

 
कामयाबी-दो
छह सौ लीटर कच्ची शराब हुई बरामद

थानाध्यक्ष डीसी शर्मा को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि रसूलपुर चठिया गांव के पास गन्ने के खेत में कुछ लोग कच्ची शराब बनाने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ थानाध्यक्ष ने छापामारी की तो थाना निगोही के गांव सतवां निवासी मेघनाथ और चेतराम शराब बनाते हुए मिल गए। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने छह सौ लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही सैंकड़ों लीटर तैयार लहन को भी नष्ट कर दिया। शराब बनाने के उपकरण भट्ठी, भारी ड्रम, पांच किलो खाद व केमिकल बरामद कर लिया। कुछ बोतलें भी बरामद की गईं, जिनमें यह लोग शराब पैक करके बिक्री करते थे। दोनों के पास से बाइकें भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चोरी की बरामद बाइकें
स्पलेंडर-यूपी 27 वी 8734
पैशन प्लस रंग काला-पीबी 02 एके 6707
पैशन प्रो रंग काला, सफेद बिना नंबर
पैशन प्रो रंग काला  बिना नंबर
पैशन प्रो रंग काला- यूपी 30 पी 9109
पैशन प्रो रंग काला-यूपी 76 जे 7860
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed