फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Beaux girlfriend stabbed and killed

प्रेमिका को बांके से वार कर मार डाला

Fri, 30 Oct 2015 10:02 PM IST
शाहजहांपुर/ रौसरकोठी।
शाहजहांपुर/ रौसरकोठी। Updated Fri, 30 Oct 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
Beaux girlfriend stabbed and killed
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रीपुर में शुक्रवार को प्रेमी ने प्रेमिका की बांके से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रेमी बांका लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्रीपुर में रहने वाले मुनेश कुमार की पत्नी 35 वर्षीय रानी उर्फ सदासुखी का मोहल्ले के मैकू उर्फ आदिल पुत्र रिजाय खां से करीब दस साल पुराने संबंध थे। मैकू अपनी पत्नी और चार बच्चों को छोड़कर ज्यादातर रानी के घर पर ही रहता था। रानी के भी पांच बच्चे थे। मैकू हरदोई बाईपास पर खाने का होटल चलाता था। मैकू, रानी के चक्कर में अपना सब कुछ लुटा चुका था। रुपये खत्म होने के बाद रानी मैकू से किनारा करने लगी थी। कुछ दिनों पहले रानी के ससुर नारायन लाल ने अपना दो बीघा खेत आठ लाख रुपये में बेचा था। मैकू उस रकम में कुछ हिस्सा चाहता था, लेकिन रानी को यह बात अखर रही थी। दोनों के बीच करीब एक सप्ताह पहले विवाद भी हुआ था, तब मैकू ने रानी और उसके बच्चों को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से मैकू अपने घर में ही रहने लगा था।
विज्ञापन

मृतका के बेटे मनोज के मुताबिक सुबह करीब साढ़े दस उसके पिता और परिवार के बाकी लोग दूसरे मकान में पुताई रहे थे और उसकी मां घर में अकेली थी। तभी मैकू बांका लेकर उसके घर में आया और उसकी मां से झगड़ने लगा और बांका से हमला कर दिया। वह बचने के कमरे में भागी तो पीछे से मैकू ने उसकी मां के सिर और गर्दन पर बांके से कई प्रहार कर दिए, जिससे उसकी मां लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। यह देखकर मनोज ने अपनी मां को बचाने का प्रयास किया तो मैकू ने उसके ऊपर भी हमले की कोशिश की, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उसने अपने दूसरे भाई कुणाल को पूरे वाकये के बारे में बताने के लिए दूसरे घर में भेजा। तब तक आरोपी मौके से बांका लेकर फरार हो गया। घायल रानी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति की तहरीर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये के लालच में खून से लाल हुआ प्रेम संबंध
शाहजहांपुर। रानी और मैकू के करीब दस साल पुराने प्रेम संबंध थे। मैकू उसके घर में पति की तरह ही रहता था, लेकिन जब उसका सब कुछ खत्म हो गया तो रानी ने उससे किनारा करने कोशिश शुरू कर दी। यही बात प्रेमी को अखर गई और उसने रुपये के लालच में ही सिर्फ प्यार करने वाली बेवफा को सबक सिखाने की ठान ली थी। हफ्ते भर पहले उसने प्रेमिका को जान से मारने की धमकी दी थी। कत्ल की वारदात के गवाहों के अनुसार, जिस अंदाज में कत्ल को अंजाम दिया गया उससे तो लगा कि मानों हत्यारे के सिर पर जान ले लेने का जुनून सवार था।
पुलिस के मुताबिक मैकू, रानी के घर में ही रहता था। मैकू का बाईपास के पास खाने का होटल था। वह रानी के चक्कर में अपनी पत्नी और बच्चों के पास भी नहीं जाता था। धीरे-धीरे मैकू का होटल और जमीन सब कुछ बिक गया था। मैकू के पास कुछ रह नहीं गया था तो उसकी विवाहित प्रेमिका ने उसमें दिलचस्पी दिखानी कम कर दी। अब वह प्रेमी को अपने घर पर आने से मना करने लगी थी और यही बात 10 साल पुराने आशिक को अखरने लगी। हाल ही में रानी के ससुर ने आठ लाख की जमीन बेची थी और उस राशि में से उसे भी हिस्सा मिला था, जिसमें से कुछ रकम उसका पुराना आशिक अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए मांग रहा था। इसी बात पर दोनों में एक सप्ताह पहले काफी झगड़ा हुआ था और गर्दिश के दिनों में बेवफाई करने पर मैकू ने रानी को जान से मार डालने की कसम खाते हुए धमकी दी थी।
्मृतका के पति मुनेश ने तब उस बारे में थाने में तहरीर दी थी और उसका कहना है कि तब पुलिस ने उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया, लेकिन आरसी मिशन पुलिस ऐसी कोई तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।

रानी भांप गई थी मैकू का इरादा
मैकू के हाथ में बांका देखकर रानी उसके इरादे को भांप गई थी। हमला होने से पहले रानी ने आंगन से कमरे में भागकर दरवाजा बंद करने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें नाकाम रही। मैकू ने दरवाजे में धक्का देकर रानी को जमीन पर गिरा दिया और उसके सिर पर बांका से ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे बचने के लिए रानी छटपटाई भी, जिससे उसकी चूड़ी और मंगलसूत्र भी टूट गया, लेकिन मैकू को उस पर रहम नहीं आया।

बच्चों को कचौड़ी खिलाने के बाद कर रही थी सफाई
रानी ने सुबह ही अपने बच्चों और पति को आलू की कचौड़ी बनाकर खिलाई थीं। नाश्ता करने बाद सब लोग दूसरे मकान की सफाई करने के लिए चले गए थे। रानी घर में झाडू़ू लगा रही थी, परिवार वालों के मुताबिक रानी का करवा चौथ का व्रत था, जिसकी तैयारी में वह सुबह से ही जुट गई थी। झाड़ूू लगाते समय ही मैकू ने उस पर हमला किया था।

रिपोर्ट में लिखाया बेटे को ले जाने के विरोध में हत्या
मुनेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मैकू उर्फ आदिल का उसके घर आना-जाना था। शुक्रवार को सुबह मैकू उसके बड़े बेटे मनोज को होटल पर काम करने के लिए ले जा रहा था, जिसका रानी ने विरोध किया। जिसमें मैकू ने बांका से प्रहार करके रानी की हत्या कर दी। हत्या के समय घर में रानी के ससुर नारायन और उसके पिता जमुना भी मौजूद थे। जिन्होंने मैकू को हमला करते हुए देखा था।
मुनेश के मुताबिक सुबह 10.50 पर मैकू उसके घर पर आया था। वह अपने बच्चों के साथ दूसरे घर में पुताई के लिए मिट्टी तैयार कर रहा था। मैकू उसके बेटे मनोज को होटल पर काम करने के लिए अपने साथ जबरन ले जाना चाहता था, जिसका रानी ने विरोध किया तो वह बांका लेकर हमलावर हो गया। यह देखकर उसका बेटा कुनाल बताने के लिए दूसरे घर पहुंचा। इसी बीच मैकू ने रानी की बांका से प्रहार करके हत्या कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर में उसके पिता नारायन और ससुर जमुना भी मौजूद थे। दोनों ने घटना होते हुए देखी है। आरोपी घटना के बाद मौके से बांका लेकर फरार हो गया।

दोनों की गृहस्थी हुई बर्बाद हुई
रानी के तीन चार बेटे मनोज, अनुज, कुनाल, सचिन और एक बेटी करीना है, जबकि मैकू के दो लड़कियां और दो लड़के हैं। वह उसके घर में पत्नी शम्मू के साथ रहते थे। इनके प्रेम-प्रसंग में दोनों परिवार बर्बाद हो गए। रानी के बच्चे बगैर मां के हो गए, जबकि मैकू के बच्चे पिता के होते हुए भी अनाथ हो गए।


वाकया शुक्रवार सुबह करीब पौने 11 बजे का है और सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन हत्यारा भाग चुका था। आरंभिक विवेचना में मृतका और कातिल के बीच सालों पुराने विवाहेतर संबंध की बात सामने आई है। दोनों में आर्थिक लेन-देन के चलते संबंधों में खटास आने के बाद विवाद होने लगा था और यह वाकया उसी का अंजाम रहा।
- एनडी पाठक, प्रभारी निरीक्षक, आरसी मिशन थाना, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed