{"_id":"9b1e1d459843daccc02b5e1b931bd89b","slug":"beaten-women-and-children-entered-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिलाओं समेत बच्चों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिलाओं समेत बच्चों को पीटा
शाहजहांपुर
Updated Sat, 19 Dec 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर में शुक्रवार की रात दबंगों ने एक घर
विज्ञापन
में घुसकर गृहस्वामी, महिलाओं और बच्चों की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर
पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव में रहने वाले राकेश दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने प्रधानी चुनाव से पहले गांव में वोट काटे जाने को लेकर आंदोलन किया था। जिससे विपक्षी नाराज थे। रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के विकास, परवेज, बालिस्टर और माहतिया आदि घर में घुस आए। हमलावरों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर घर की महिलाएं और बच्चे बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।