फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Be entered school student bled

स्कूल में घुसकर छात्र को किया लहूलुहान

Tue, 28 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रोजा/शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रोजा/शाहजहांपुर। Updated Tue, 28 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Be entered school student bled
पीटा - फोटो : अमर उजाला
 बचाने आई मां को भी पीटकर किया बेदम
विज्ञापन

बच्चों के बीच झगड़ा होने पर बोला हमला

स्कूल में पढ़ाई के दौरान बच्चों के बीच झगड़ा होने पर एक छात्र के माता-पिता ने दूसरे छात्र को पीटकर लहूलुहान कर दिया। बचाने आई उसकी मां को भी बेदम कर दिया। मामले की तहरीर दी गई है। घायलों का जिला अस्पताल मे मेडिकल कराया गया है।

थाना रोजा के गांव हथौड़िया निवासी पूरनलाल ने बताया कि उसका बेटा तेरह वर्षीय बेटा ओमप्रकाश गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है। मंगलवार को उसके बेटे का अपने साथी छात्र से खेल-खेल में झगड़ा हो गया। साथी अपने घर गया और माता-पिता को बुला लाया और फिर उन लोगों ने बेटे को स्कूल में ही पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी गीता बेटे को बचाने गई तो उन लोगों ने उसे भी पीटकर बेदम कर दिया। गांव के लोगों ने दोनों को बमुश्किल बचाया। मामले की तहरीर दी गई है। इस पर पुलिस ने दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। इंस्पेक्टर कमरूल हसन ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed