{"_id":"e63317d7b99e551154e0f5d22bbe0042","slug":"atrikraman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजी परिसर में बारिश के दौरान अब नहीं भरेगा पानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जजी परिसर में बारिश के दौरान अब नहीं भरेगा पानी
शाहजहांपुर
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जजी परिसर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या दूर करने के लिए अफसरों ने सोमवार की शाम कचहरी तिराहे में पुलिस ऑफिस के सामने वाली रोड के किनारे जेसीबी चलवाकर होटल स्वामी समेत कई दुकानदारों द्वारा नालियों पर किया गया पक्का निर्माण ढहा दिया गया। कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
दरअसल, पिछले दिनों सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनेंद्र सिंह चौहान और महासचिव संजय मिश्रा ने जिला जज रिफाकत अली खां को ज्ञापन देकर बताया था कि कचहरी तिराहा-मैजिस्टिक सिनेमा रोड पर जजी परिसर केपीछे के एक होटल स्वामी ने फुटपाथ पर भट्ठी रखकर नाली बंद कर दी। वकीलों के अनुसार आसपास के अन्य दुकानदारों ने भी नालियां बंद कर दीं, जिससे जजी कैंपस में पानी भरता है।
शिकायत को गंभीरता से लेजे हुए डीजे ने मौका मुआयना किया और जांच अपर जिला जज पीपी यादव को सौंप दी थी। एडीजे के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी ने नगरपालिका परिषद से जेसीबी बुलाई और सीओ राजेश्वर सिंह के साथ मौके पर जाकर अवैध कब्जे साफ करा दिए। सीओ के अनुसार दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि कोर्ट के आदेश पर खाली कराई जगह दोबारा घेरे जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।