फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   atm heng

पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम हैंग करने वाले

Sun, 14 Dec 2014 12:42 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 14 Dec 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
 इनमें से एक बीसीए की पढ़ाई कर रहा है जबकि फरार मास्टर माइंड अंकुर बीएससी का छात्र है। पुलिस अंकुर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के कायमगंज के रहने वाले शशांक पटेल 15 नवंबर को कच्चा कटरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से दस हजार निकालने पहुंचे थे। प्रोसेस करने के बाद रुपये बाहर आते उससे पहले ही स्क्रीन से सब कुछ उड़ गया। वह मशीन ठीक होने का इंतजार करने के बाद चले गए। बाद में उनके मोबाइल पर 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तो वह अवाक रह गए। दोबारा वह एटीएम पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकलवाई तो उसमें तीन युवक दिखाई दिए।
इस मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने 12 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस के मुताबिक शनिवार को वे तीनों युवक उसी एटीएम में फिर से किसी को शिकार बनाने पहुंचे थे। तभी मॉनीटर देख रहे बैंक के मैनेजर ने फुटेज देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गया विशाल शर्मा बहादुरगंज डाकखाने के पास का रहने वाला है, जबकि उसका दूसरा साथी तारीन बहादुरगंज में रहने वाला सुनील हैं। तीसरा साथी अंकुर था जो मौके से फरार हो गया। वहीं पकड़ा गया विशाल बीसीए का छात्र है और उसके पिता निगोही के एक बैंक में मैनेजर हैं।
विज्ञापन

एटीएम मशीन में लगा बटन दबा देते थे
पकड़ा गया विशाल शर्मा ने बताया कि जब कोई रुपये निकालने के लिए एटीएम के अंदर घुसता था तो अंकुर एटीएम के अंदर घुस जाता था और बाकी दोनों बाहर खड़े रहते थे। जब रुपये निकालने वाला पूरा प्रासेस कर लेता था, सिर्फ रुपये निकलने बाकी रह जाते तभी वह एटीएम मशीन में प्रोसेस बॉक्स में लगा सादा बटन दबा देता था, जिससे मशीन कुछ देर के लिए हैंग हो जाती थी। इसके बाद जब ग्राहक थककर चला जाता था, तभी वे लोग वही बटन दबाकर मशीन सही कर देेते थे और रुपये निकालकर चले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश करने में लुटाते थे रकम
एटीएम से रुपये उड़ाने के बाद तीनों दोस्त ऐश-ओ-आराम में खर्चा करते थे। विशाल ने बताया कि वह अंकुर के चक्कर में पढ़कर यह काम करने लगा। उसे नहीं पता कि अंकुर ने मशीन हैंग करने का तरीका किससे सीखा। रुपये निकालने के बाद सभी लोग शराब और खाने-पीने में रुपये लुटा देते थे। अंकुर भी अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। पुलिस के मुताबिक अंकुर के ऊपर लूट और छिनैती के कई अन्य मुकदमे दर्ज हैं।

शहर के कई एटीएम में कर चुके हैं वारदात
विशाल ने बताया कि वे लोग करीब सात बार कच्चा कटरा मोड़ स्थित एटीएम से लोगों के रुपये निकाल चुके हैं। इसके अलावा थाना सदर बाजार क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम, रोजा समेत कई दूसरी जगह के एटीएम हैंग करके रुपये निकाल चुके हैं। दस दिसंबर को बिजलीपुरा में मोहल्ला मोहन राठौर के साढ़े पांच हजार रुपये भी इसी तरह निकाले थे। पकड़े गए दोनों सदस्यों के पास से साढे़ 12 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed