{"_id":"596bb7454f1c1b4c768b4669","slug":"arrested-woman-going-to-give-smack-to-smriti-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में पति को स्मैक देने जा रही महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में पति को स्मैक देने जा रही महिला गिरफ्तार
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Arrested woman going to give smack to Smriti in jail
- फोटो : Arrested woman going to give smack to Smriti in jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह पहले जजी कचहरी में सिपाही के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी महिला को सदर पुलिस ने जेल गेट से गिरफ्तार कर लिया। वह जेल में पति को स्मैक देने जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ लिया गया। हालांकि इस दौरान उसे स्मैक की पुड़िया कहीं फेंक दी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी अनीता के पति राकेश एक मामले में जेल में बंद हैं। तीन माह पहले राकेश को कारागार से कोर्ट में पेशी पर लाया गया तो उस दौरान लॉकअप में बंद राकेश ने बंदी को लाने वाली गारद टीम में शामिल सिपाही झुन्नूलाल का हाथ पकड़ लिया और हाथ पर ईंट मार कर चोटिल कर दिया था। इस घटना के दौरान मिलाई करने पहुंची राकेश की पत्नी अनीता ने भी सिपाही के साथ मारपीट की थी। इस मामले की रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज कराई गई थी। अनीता फरार चल रही थी। रविवार को पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की अनीता पति से मिलने जेल जा रही है और उसके पास स्मैक की पुड़िया भी है। मुखबिर की सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने महिला पुलिस टीम के साथ जेल गेट पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला को जेल भेज दिया गया है।