{"_id":"c3638e7fc426fa19b48be0f883d6fe17","slug":"arbitrary-amount-that-does-not-heal-czech-tore-the-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी रकम न भरने पर युवक ने चेक फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनमानी रकम न भरने पर युवक ने चेक फाड़े
जलालाबाद
Updated Wed, 15 Jul 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
आपदा राहत का मनमाना चेक न बनाने से नाराज एक युवक ने तहसील परिसर में मौजूद लेखपाल से गाली-गलौज और हाथापाई की। उसने लेखपाल से कई चेक छीनकर फाड़ दिए। आरोप है कि युवक लेखपाल के पास मौजूद कई गांवों के चेक संबंधित कागजात और चेक बुक लेकर भी भाग गया है। घटना के दौरान आरोपी के साथ एक सपा नेता का पुत्र भी था। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन रिपोर्ट में सपा नेता के पुत्र का नाम शामिल नहीं किया है।
शाहजहांपुर में जिला जेल के पास के रहने वाले लेखपाल विकास मौर्य तहसील में कार्यरत हैं। बताते हैं कि वह किसी कार्य से तहसील परिसर में स्थित चकबंदी कार्यालय में गए हुए थे। इसी दौरान वहां गांव हारकटेटा का युवक राजू अपने साथी, सपा नेता के पुत्र के साथ वहां पहुंचा। इसके बाद उक्त सपा नेता का पुत्र लेखपाल को बाहर से बुलाकर लाया। लेखपाल के आते ही राजू ने उससे कहा कि तुमने हमारे पिता और हमारे नाम अभी तक 10-10 हजार की चेक नहीं बनाई है, जबकि इसके लिए तुमसे कई बार कहा गया है। बताते हैं कि लेखपाल के कुछ कहते ही आग बबूला हुआ राजू गाली देते हुए मारपीट करने लगा और लेखपाल के पास मिलीं कई चेक को फाड़ डाला तथा कई अन्य गांवों के चेकों से संबंधित कागजात व चेक बुक लेकर भाग निकला। पुलिस द्वारा लिखी गई रिपोर्ट में उक्त सपा नेता के पुत्र का नाम खोला गया है, लेकिन नामजद केवल राजू को किया गया है।
जल्द गिरफ्तारी ने होने पर संगठन करेगा आंदोलन
लेखपाल विकास मौर्य के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने के मामले में कई लेखपाल तहसील पहुंचे। संगठन के जिलाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा तथा जिला मंत्री अजय चौधरी ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही लेखपालों के साथ बैठक की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल न भेजा गया तो संघ आंदोलन शुरू कर देगा। इस मामले को लेकर संघ के उक्त पदाधिकारियों ने एसडीएम भरत लाल सरोज से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
फसली नुकसान के चेक के बदले मांगा सुविधा शुल्क
शाहजहांपुर। रबी सीजन के दौरान बेमौसम की बरसात और ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए किसानों को चेक देने में लेखपालों की मनमानी की शिकायतें थम नहीं रहीं। मदनापुर क्षेत्र के गांव अतिवरा में एक किसान का चेक वहां के लेखपाल ने सुविधा शुल्क नहीं मिलने पर देने से इनकार कर दिया।
अतिवरा निवासी कृष्ण पाल सिंह ने डीएम के नाम प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव को दिए प्रार्थना पत्र में इसी आशय की शिकायत की है। कृष्ण पाल के अनुसार लेखपाल ने गांव के अधिकांश किसानों को गेहूं में हुए नुकसान के आपदा राहत चेक सौंप दिए, लेकिन उन्हें चेक नहीं दिया। लेखपाल से उनके कमरे पर जाकर चेक देने की गुहार की तो उनसे दस प्रतिशत के हिसाब से आठ सौ रुपये मांगे। सुविधा शुल्क दे पाने में असमर्थता जताने पर लेखपाल ने भगा दिया। प्रार्थना पत्र में मामले की जांच कराकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की गुहार की गई है।