{"_id":"598215dbc0b15487b840211acb613116","slug":"an-old-woman-in-accidents-including-two-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक वृद्धा समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में एक वृद्धा समेत दो की मौत
शाहजहांपुर
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र के गांव बल्लिया की मढ़िया कॉलोनी में रहने वाली 65 वर्षीय शांतिदेवी शुक्रवार की शाम ट्रक की साइड लगने से बाइक से गिरकर घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं एक अज्ञात युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
रोजा के बल्लिया गांव में मढ़िया कॉलोनी में रहने वाले रामसेवक यादव की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी पत्नी शांतिदेवी शुक्रवार को बेटे सत्यपाल के साथ बाइक से पिहानी (हरदोई) गई थीं। शाम को घर लौटते समय चकभिटारा गांव के पास पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइड मार दी। जिससें शांतिदेवी बाइक से गिर गईं। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। वहीं शुक्रवार रात करीब तीन बजे कोई व्यक्ति 30 वर्षीय अज्ञात युवक को घायल अवस्था में छोड़कर चला गया। कुछ देर इलाज के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में लगी हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक ने काला लोअर और हरी धारीदार शर्ट पहन रखी है।