फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ambulance driver poisoned, poisoned, reports report

एंबुलेंस चालक को जहर पिलाकर मार डाला, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 17 Jul 2017 12:12 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 17 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ambulance driver poisoned, poisoned, reports report
Ambulance driver poisoned, poisoned, reports report - फोटो : Ambulance driver poisoned, poisoned, reports report
चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा इंदेपुर निवासी एंबुलेंस चालक की जहरीला पदार्थ खाने से शनिवार देर रात मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने वार्ड ब्याय पर जहर पिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। 
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा इंदेपुर निवासी शरद दीक्षित ने बताया कि उसकेे छोटे भाई 25 वर्षीय सूरज दीक्षित ने दुर्गा टाकीज के पीछे रहने वाले वार्ड व्याय शबाब अली से ब्याज पर रुपये उधार लिए थे, जिसे उसने मय ब्याज के अदा कर दिए। इसके बाद भी शबाब अली भाई से रुपये मांग रहा था। इस पर भाई ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर वह उससे रंजिश मानने लगा। पीड़ित ने बताया कि शनिवार शाम शबाब अपने साथ सूरज को बुलाकर ले गया। शाम सात बजे वह लड़खड़ाते कदमों से घर पहुंचा और उल्टियां करने लगा। जब छोटेे भाई आलोक ने शबाब से मोबाइल पर इस संबंध में बात की, तो वह गालियां देने लगा। वह भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो वहां भी शबाब मिल गया। आरोप लगाया कि उसने डॉक्टर की बिना राय के भाई की नाक में नली डाल दी और दो इंजेक्शन लगा दिए। इसके बाद भाई की मौत हो गई। घटना के बाद घरवालों ने शबाब पर जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। पुलिस ने शरद की ओर से शबाब अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी मोना का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। वह एंबुलेंस चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed