फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   All have been plundered What to say

सब तो लुट गया अब क्या कहें

Mon, 01 Aug 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Mon, 01 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर कांड के बाद से पीड़ित परिवार के कलान क्षेत्र के निवासी परिवार के बुजुर्ग सन्नाटे में हैं। पुलिस अधिकारी भी पहुंचकर हालचाल ले चुके हैं और मीडिया वाले भी। अब तो राजनीतिक दलों द्वारा भी ढांढस बंधाया जा रहा है, लेकिन वे इतने सहमे हैं कि अब-तब में विक्षिप्त न हो जाएं। काफी कुरेदने पर कहा कि उम्र के इस पड़ाव तक आते-आते अपने परिवार का तो सब कुछ ही लुट गया, वह भी एक झटके में। अब उसके बारे में क्या कहें और किससे कहें। गई इज्जत तो ना लौटने वाली। न्याय की क्या उम्मीद करें।
विज्ञापन

घर पर रह रहे बुजुर्ग अपने भाई के साथ मौजूद मिले। इनकी मां का बीते दिनों निधन हुआ था और उसी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए इनके दोनों बेटे, छोटे बेटे की 32 वर्षीय बहू और 14 वर्षीया पोती नोएडा से गांव आ रहे थे। बुलंदशहर में जिस तरह बेटों को ढाई घंटे बांधे रखकर घटना को अंजाम दिया गया, उससे नोएडा वापस लौटा पूरा परिवार सदमे में है। डर है कि कहीं वे कुछ अनहोनी ना कर बैठें। मोबाइल पर संपर्क हो रहा है और बातचीत में वे अंदर से हिले लग रहे हैं। वे घटना के संबंध में जारी कानूनी कार्रवाई और अन्य कारणों से नोएडा में ही बने रहेंगे। पुलिस और सरकार क्या करती है, न्याय दिलाती है कि नहीं, इसी पर नजर लगी है। हैवानियत करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो जाए तो कुछ आस बंधे। 
विज्ञापन

सोमवार को यहां ग्रामीणों में घटना को लेकर गुस्सा दिखा। वे भी पीड़ित परिवार के बुजुर्ग के साथ इस दु:ख के क्षणों में साथ खड़े दिखे। 

बुलंदशहर कांड विस में उठाएगी भाजपा
कलान। बुलंदशहर कांड के पीड़ित परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से सोमवार तीसरे पहर मिलने के लिए भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कलान क्षेत्र के गांव में पहुंचा। बीती 30 जुलाई को हुई लूट और गैंगरेप की घटना से सहमे परिवार के बुजुर्ग सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि इस घटना के लिए सीधे तौर पर सपा सरकार की कार्यशैली जिम्मेदार है। भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ेगी और विधानसभा में गंभीरता से पूरे प्रकरण को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में मौजूद परिवार के बुजुर्गों से खटिया पर बैठकर देर तक घटना के बारे में जानकारी ली और आश्वस्त किया कि उन्हें न्याय दिलवाने को हर स्तर पर मदद की जाएगी। साथ ही परिवार के नोएडा लौट सदस्यों से भी मोबाइल पर संपर्क कर करीब 10 मिनट तक भाजपा विधानमंडल दल नेता ने वार्ता की। फिर वहां मौजूद मीडिया से मुखातिब दोनों पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार के राज में भय का माहौल है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। महिलाओं और लड़कियों में खौफ है, वह अपने घरों से निकलने से डर रहीं हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं, जिससे प्रदेश की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि बीते दिनों सपा मुखिया द्वारा नौजवानों से गलतियां होने संबंधी दिए गए बयान से दुराचार करने वालों के हौसले बढ़े हैं और जांच एजेंसियों को उस पर भी संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, मनोज कश्यप, मलिखान सिंह लोधी, संजीव गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, सतेंद्र सहाय, रामवीर सिंह यादव, अशोक यादव, सुशील मिश्रा, गौरव गुप्ता, सतीश वैश्य, विनोद गुप्ता आदि मौजूद थे। 


सपा सरकार की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालेगी भाजपा
शाहजहांपुर। भाजपा जिला इकाई द्वारा बुलंदशहर कांड के विरोध में मंगलवार को पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट परिसर तक सपा सरकार की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली जाएगी। कलक्ट्रेट गेट पर सांकेतिक शवदाह भी किया जाएगा। यह जानकारी जिला महामंत्री डीपीएस राठौर ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed