फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ADJ TRANNING

थाने में हर काम तय वक्त में करने पर जोर

Thu, 29 Jan 2015 11:39 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 29 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
ADJ TRANNING
एडीजी (ट्रेनिंग) केएल मीणा ने बृहस्पतिवार को यहां पहुंचकर नागरिक अधिकार पत्र (सिटीजन चार्टर) से संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने इसके अंतर्गत आने वाले कार्यों के निपटने की स्थिति परखी तो तय समय में काम करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट बनाकर डीजीपी को सौंप देंगे।
विज्ञापन

एडीजी मीणा शाम करीब छह बजे थाना सदर बाजार पहुंचे। वहां उन्होंने सिटीजन चार्टर से संबंधित मामलों को जांचने के लिए संबंधित फाइलें भी देखीं। इसके बाद पत्रकारों को बताया कि डीजीपी अरूण कुमार गुप्ता के निर्देश पर वह सिटीजन चार्टर के अंतर्गत आने वाले मामलों का निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने कहा कि सिटीजन चार्टर के तहत शासन ने हर कार्रवाई के लिए समयावधि तय कर दी है, अब ऐसा हर थाने में करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दौरान एसपी आरपीएस यादव, एएसपी सिटी एपी सिंह यादव, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह और सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा से उन्होंने जिले में संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शासन ने तय किया है कि इन सभी मामलों की थाना प्रभारी सात दिनों की समीक्षा रिपोर्ट बनाकर एसपी को देंगे। एसपी 15 दिनों के अंदर समीक्षा रिपोर्ट बनाकर आईजी और डीआईजी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है कार्यों की समयावधि
एडीजी ने बताया कि खोया-पाया और गुमशुदा के मामले में भी तत्काल रिपोर्ट दर्ज करके संबंधित विवेचना अधिकारी तय समय में अपनी रिपोर्ट देगा। शस्त्र लाइसेंस के लिए आवदेन की जांच 20 दिनों के अंदर की जाएगी। पासपोर्ट का सत्यापन, चरित्र सत्यापन और शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के प्रार्थना-पत्र की जांच सात दिनों के अंदर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पांच दिनों के अंदर, चरित्र सत्यापन (ठेकेदारी हेतु) दस दिनों के अंदर, चालान (दफा 34 और पुलिस एक्ट) 24 घंटे के अंदर, पटाखों के लाइसेंस के आवेदन 15 दिनों के अंदर, अगिभनशमन एनओसी 15 दिनों के अंदर निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि समाधान दिवस, सैनिक सम्मेलन, अर्दली रूम, विभागीय निर्माण कार्य स्थितियों के बारे में भी रिपोर्ट तैयार करनी है।


अचानक खुटार थाने पहुंचे एडीजी
खुटार। एडीजी (ट्रेनिंग) केएल मीणा सदर बाजार थाने का निरीक्षण करने के बाद पीलीभीत जाते समय अचानक खुटार थाने भी पहुंच गए। एडीजी के खुटार क्षेत्र से गुजरने की जानकारी मिलने पर एसओ राजेश सिंह गोला मार्ग पर उन्हें पायलट करने पहुंचे। जब एसओ मिल गए तो एडीजी ने अपना वाहन थाने की ओर मुड़वा दिया। थाने पहुंचकर उन्होंने अपराध रजिस्टर, एफआईआर, एनसीआर रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया और हवालात, बैरक, मालखाना आदि का भी मुआयना किया। एडीजी ने रायफल आदि का भी निरीक्षण किया। स्टाफ की जानकारी लेने पर एसओ राजेश सिंह ने बताया कि थाने में 24 सिपाही होने चाहिए, लेकिन 15 सिपाही ही तैनात हैं। इसके अलावा दो दरोगा भी कम हैं। एसओ ने बताया कि थाने का भवन अत्यंत जर्जर है। कई बार लिखा पढ़ी भी की जा चुकी है। एडीजी ने स्टाफ बढ़वाने और थाने का नया भवन बनवाने के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया। श्री मीणा ने लंबित विवेचनाओं को जल्द निपटाने और छोटी घटना को भी गंभीरता से लेकर कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए। उन्होंने थाने में सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। खुटार अचानक पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद दूसरे थानों की पुलिस भी सतर्क हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed