{"_id":"5814ae324f1c1b250ebc21b8","slug":"accused-of-the-murder-of-sister-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए बहन की हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए बहन की हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद।
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : अमर उजाला
दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर ससुरालियों द्वारा बहन को मार डालने का आरोप लगाते हुए मृतका के भाई ने थाने में तहरीर दी है।
गांव खखुंड़ी निवासी राजीव सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी 25 वर्षीय बहन नन्ही देवी की शादी पिछले साल मई में गांव भुड़ियाभूड़ में की थी। आरोप है कि पांच महीने से उसकी बहन के ससुराल वाले दहेज में बोलेरो गाड़ी और सोने की चेन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ दिन पहले उसकी बहन ने फोन पर इसकी शिकायत भी की थी। इसके बाद वह अपनी बहन की विदा कराने गया, लेकिन ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी होने पर ही मायके भेजने की बात कही।
राजीव के अनुसार शनिवार सुबह बहन के चचिया ससुर ने अपने दोस्त से उसे सूचना भिजवाई कि उसकी बहन की तबियत खराब हो जाने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर दोपहर के वक्त जब वह जिला अस्पताल पहुंचा तो वहां उसकी बहन नन्ही देवी का शव मिला। राजीव के अनुसार दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन को उसके पति, ससुर, सास तथा चचिया ससुर ने मिलकर मार डाला। तहरीर मिलने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।