{"_id":"ee55f433d7ee7e0e72f2b2fc615ceb55","slug":"accused-of-beating-voters-entered-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर वोटरों को पीटने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर वोटरों को पीटने का आरोप
बंडा।
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
गांव भितिया श्याम की प्रधान प्रत्याशी सुशीला देवी ने पुलिस पर घर में
विज्ञापन
घुसकर वोटरों को पीटकर घायल करने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामले
की शिकायत अधिकारियों से की गई है।
प्रत्याशी समेत गांव के तमाम लोगों का आरोप है कि गांव का एक सपा नेता दूसरे प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहा था। जब उसने अपनी हार होते देखी तो पहले मतदान केंद्र पर बवाल किया और खुद ही सूचना देकर पुलिस बुला ली। सपा नेता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वोटरों को घरों से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा और घर में रखा सामान भी तोड़ डाला। पुलिस की पिटाई से गोपाल, अशोक, ज्वाला प्रसाद, रमनपाल, दुर्वेश, तेजराम, गुड्डू, राममूर्ति, पूर्व प्रधान बालिस्टर की मंदबुद्धि पत्नी कलावती आदि घायल हो गए। पिटाई में प्रत्याशी सुशीला देवी की सास प्रेमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिस्टर का आरोप है कि पुलिस पिटाई के दौरान धान बेचकर बक्से में रखे 60 हजार रुपये भी गायब हो गए।
एसआई पूरन सिंह ने बताया कि पुलिस ने किसी की पिटाई नहीं की है। बूथ के बाहर दो प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को डंडा फटकार कर खदेड़ दिया। इस दौरान मची भगदड़ से लोग घायल हुए है।