सड़क हादसों में दो लोगों की चली गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद से मृतक के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुवायां। बंडा थाना क्षेत्र के गांव बिहार रामनगर निवासी 60 वर्षीय सुखदेव सिंह गांव के ही धनंजय सिंह की बाइक पर बैठकर शुक्रवार शाम पुवायां से घर जा रहे थे। उनका बेटा रामवीर सिंह दूसरी बाइक पर था। बाइक जब नाहिल-पुवायां मार्ग पर गांव चौढ़ेरा के पास पहुंची, तभी नाहिल की ओर से आ रहे बाइक चालक पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव पतजिया निवासी परविंद ने सुखदेव सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। बाइकों की टक्कर में सुखदेव सिंह नीचे गिर पड़े। इस बीच परविंद अपने साथी सेहरामऊ उत्तरी थाने के गांव पिपरा निवासी प्रमोद कुमार और एक महिला रामबेटी के साथ मौके से भाग निकला। घटना के बाद रामवीर सिंह पिता को लेकर पुवायां सीएचसी पहुंचे। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन सुखदेव की रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे में परविंद, रामबेटी और प्रमोद भी घायल हुए हैं। सुखदेव सिंह की मौत से पत्नी रामबेटी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटे रामवीर सिंह ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तिलहर। थाना क्षेत्र के गांव चकुलिया निवासी 50 वर्षीय नंदराम शुक्रवार देर शाम बाइक से तिलहर कचहरी से लौट रहे थे। पीछे आ रही दूसरी बाइक पर राहुल और ओमवीर भी सवार थे। बाइक डड़िया गांव के नजदीक पहुंची, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने नंदराम को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।