फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ABVP activists demonstrated, the blockade

अभाविप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, चक्का जाम किया

Thu, 07 Jan 2016 08:46 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Thu, 07 Jan 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
ABVP activists demonstrated, the blockade
बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के राजीव चौक पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया और प्रदेश में शैक्षिक दुरावस्था के विरोध में नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सलिल कुमार पटेल को सौंपा।
विज्ञापन

अभाविप की पुवायां इकाई के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को पुवायां इंटर कॉलेज के सामने एकत्र हुए और यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए राजीव चौक पहुंचे। यहां सभी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए खुटार पुवायां मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर एसडीएम मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जाम समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विभाग संयोजक रवि पंडित ने कहा कि प्रदेश सरकार माध्यमिक शिक्षा में सपुस्तक प्रणाली लागू करने की तैयारी कर रही है, जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा की खराब स्थित के बाद भी सरकार चुप बैठी है, इस कारण अभाविप को आंदोलन पर मजबूर होना पड़ा है। धरना प्रदर्शन के दौरान आंदोलन प्रमुख विवेक शर्मा, प्रदीप गुप्ता, कुसमीत यादव, अपूर्व अग्रवाल, शिवांशु शास्त्री, शरद त्रिवेदी, आलोक कुमार, रोहित, श्याम मोहन, प्रसून, वरूणेंद्र, सौरभ, अर्चित, संदीप, पवन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed