फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A sample of rice imported from Assam to prove guilt

अपराध सिद्घ करने को आसाम से मंगाया चावल का सैंपल

Fri, 08 May 2015 10:57 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 08 May 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
रोजा में बरामद सौ बोरा चावल की जांच आरपीएफ ने तेज कर दी है। इस मामले में आरपीएफ अब तक छह लोगों को पकड़ कर जेल भेज चुकी है। वहीं कोर्ट में दोष सिद्घ करने के लिए आरपीएफ ने बरामद 100 बोरा चावल और आसाम गई रैक के चावल का सैंपल भी आसाम से मंगवा लिया है, ताकि यह साबित किया जा सके कि बरामद चावल रैक से ही उतारा गया था।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले रोजा स्टेशन के पास 100 बोरी चावल बरामद होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ सक्रियता से काम कर रही है। इस वजह से अब तक छह लोग पकड़े जा चुके हैं, जबकि दो अभी भी फरार चल रहे हैं। इस मामले में कार्रवाई कराने के लिए अदालत में सुबूत पेश करने होंगे। इस वजह से जिस मालगाड़ी से 100 बोरी चावल चोरी करके उतारा गया था, उस बारे में जानकारी करने के लिए आरपीएफ ने एक एएसआई को आसाम भेजा था।
विज्ञापन

सिलचर (आसाम) से आरपीएफ के एएसआई एनएस नेगी चावल का नमूना लेकर आए हैं। इससे बरामद हुए चावलों से मैच किया जाएगा। इसके साथ ही 100 बोरी चावल उतारे जाने की पुष्टि भी हो गई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उस मालगाड़ी की एक बोगी से 100 बोरी चावल कम निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed