फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   a man died in river

18 दिन से लापता युवक का था नदी में मिला शव

Sun, 08 Feb 2015 11:18 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 08 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
a man died in river
थाना आरसी मिशन क्षेत्र में गांव चौड़ेरा के पास नदी में शनिवार को मिले शव की शिनाख्त शहर के मोहल्ला हुंडालखेल में रहने वाले अनूप मिश्रा के रूप में हुई है। मृतक के परिवार वालों ने अपने एक रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में मौत कारण डूबना निकला है। शव दो से तीन सप्ताह पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुंडाल खेल में रहने वाले सतेंद्र नाथ मिश्रा के मुताबिक उनका छोटा बेटा 38 वर्षीय अनूप मिश्रा मोहल्ले में ही संजय अग्रवाल की मेडिकल एजेंसी पर सेल्समैन था। अनूप 21 जनवरी की रात करीब दस बजे घर से यह कहकर निकला था कि खानपुर में रहने वाले रिश्तेदार अनिल मिश्रा से अपने 20 हजार रुपये लेने जा रहा है। इसके बाद से अनूप का कहीं पता नहीं लगा। उन्होंने बताया कि अनिल मिश्रा बीमा एजेंट है। अनिल ने तीन साल पहले अनूप से 20 हजार रुपये बीमा करने को लिए थे, लेकिन अनिल ने न तो बीमा किया और न ही रुपये वापस किए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। अनिल ने अनूप को देख लेने की धमकी भी दी थी। उनका आरोप है कि अनूप की हत्या अनिल ने की है। समाचार के पत्र में नदी में शव मिलने की सूचना पर रविवार को सत्येंद्र नाथ परिवार के लोगों के साथ थाना आरसी मिशन पहुंचे। उन्होंने फोटो देखकर शव की शिनाख्त अनूप के रूप में की। सत्येंद्र नाथ के मुताबिक वह अंतिम संस्कार से निपटने के बाद अनिल मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


अनूप के परिवार में मचा कोहराम
परिवार वाले 21 जनवरी से लगातार अनूप की तलाश कर रहे थे। 30 जनवरी को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को शव की शिनाख्त होने पर अनूप के घर में कोहराम मच गया। पत्नी पुनीता और मां विद्यादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अनूप के दो बेटे 10 वर्षीय इंशात और आठ वर्षीय निशांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed