फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   a man died in fight

जमीनी विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, मौत

Sun, 08 Feb 2015 11:21 PM IST
मीरानपुर कटरा।
मीरानपुर कटरा। Updated Sun, 08 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
a man died in fight
क्षेत्र के गांव भूड़खेड़ा में रहने वाले 40 वर्षीय मंजेश यादव अपनी पत्नी गीता के साथ शनिवार शाम थाने से शिकायत करके बाइक से घर वापस लौट रहे थे, तभी गांव के बाहर घात लगाए कुछ लोगाें ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गीता के शोर मचाने पर मंजेश के पिता विजेंद्र बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। घायलों को तिलहर अस्पताल ले जाया गया, जहां मंजेश की गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, यहां से भी डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। बरेली पहुंचने से पहले मंजेश ने दम तोड़ दिया। मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव भूड़खेड़ा के रहने वाले मंजेश सिंह का गांव के ही हरपाल व जयपाल से दरवाजे के निकास को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को वह पत्नी गीता देवी के साथ मामले की शिकायत लेकर थाने आया था। शिकायत करके वह बाइक से गांव लौट रहा था, तभी गांव के निकट प्राथमिक स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे हरपाल, जसपाल, विनोद, रंजीत ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से मंजेश पर ताबड़तोड़ वार करने लगे। गीता के शोर मचाने पर मंजेश के पिता  विजेन्द्र सिंह उसे बचाने दौड़े तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर उन्हें भी घायल कर दिया। घायल पिता-पुत्र को तिलहर अस्पताल लाया गया, जहां मंजेश की हालत गंभीर होने उसे जिला अस्पताल भेजा गया। यहां अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर परिवार वाले मंजेश को बेहतर इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, बरेली में सेटेलाइट बस अड्डा के पास मंजेश ने दम तोड़ दिया। गीता देवी की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हो गया। थाने पर मृतक की पत्नी गीता देवी की ओर से चारों आरोपियों के विरूद्ध रिपेार्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर आरोपी को भेजा था जेल
पुलिस के मुताबिक हरपाल द्वारा मंजेश के खेत में दरवाजा खोलने को लेकर हुए विवाद में शिकायत मिलने पर 31 जनवरी को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया था। चार दिन बार हरपाल जमानत पर जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों का आरोप पुलिस लापरवाही से हुई हत्या
मंजेश के परिवार वालों के मुताबिक पिछले आठ महीने से जमीन पर कब्जे को लेकर मंजेश और हरपाल का विवाद चल रहा था। जिसकी शिकायत कई बार पुलिस में की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की, जिससे उनके हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने मंजेश की हत्या कर दी।
हत्या का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
- नरेंद्र यादव, एसओ कटरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed