{"_id":"973c96aa3b4e01ea8b911d13f1330627","slug":"a-man-died-in-car-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में कार पलटने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुटार में कार पलटने से युवक की मौत
खुटार।
Updated Tue, 27 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार रात खुटार से मैलानी रोड पर गांव सलनहा के पास कार पलट जाने से खीरी के कस्बा पलिया के मोहल्ला अहिरान निवासी 32 वर्षीय संजीव कुमार की मौत हो गई। उसका साथी पलिया निवासी नवनीत गंभीर घायल हो गया।
संजीव अपने तीन साथियों के साथ रविवार को किसी काम से बरेली गया था। घर वापस जाते समय रात में लगभग 11 बजे कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के मोबाइल में फीड नंबर के आधार पर उसकी पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई। हादसे की खबर पाकर रोते बिलखते परिवार के लोग रात में ही खुटार पहुंचे और बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले गए।
एसओ राजेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत की जानकारी के बाद परिवार के लोग आए थे, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।