फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   a girl gone with his boyfriend

शादी रचाने के लिए अपहरण!

Sun, 08 Feb 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 08 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
a girl gone with his boyfriend
 थाना सदर बाजार क्षेत्र में कैंट इलाके से घर से मॉडल पेपर लेने निकली छात्रा रविवार की सुबह अपने घर पहुंच गई। परिवार वाले उसे थाने ले आए। छात्रा के मुताबिक अनूप ने अपने साथियों के साथ कार से उसका अपहरण कर लिया था। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया है। छात्रा और अनूप के परिवार वाले दोनों की शादी को तैयार हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक शादी रचाने को लेकर अपहरण की साजिश रची गई।  
विज्ञापन

फैक्ट्री स्टेट इलाके में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे घर से मॉडल पेपर लेने निकली थी। जब वह देर तक घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसको तलाश किया। छात्रा के परिवार वालों ने लोधीपुर में रहने वाले पालिका कर्मचारी अनूप शुक्ला पर छात्रा के अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने रात में ही अनूप को उसके घर गिरफ्तार कर लिया था। थाना सदर बाजार पुलिस ने छह टीमें बनाकर छात्रा को तलाश किया था। रविवार की सुबह छात्रा अपने घर पहुंच गई। छात्रा के परिवार वाले सुबह उसे थाने ले आए।
विज्ञापन


छात्रा ने बताई अपहरण की कहानी
छात्रा ने बताया कि शाम को अनूप ने अपने दो साथियों के साथ रास्ते में उसे कार में खींच लिया। इसके बाद उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। रास्ते में अनूप कार से उतर गया। अनूप के दो साथी उसे एक गन्ने के खेत में ले गए। जब पूरी रात अनूप नहीं पहुंचा तो उसके साथी उसे खेत में छोड़कर भाग गए। किसी तरह से छात्रा गन्ने के खेत से निकलकर अपने घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के परिवार वाले शादी को तैयार
छात्रा के परिवार वालों ने डेढ़ साल पहले उसकी बड़ी बहन के लिए अनूप से शादी की बात चलाई थी, लेकिन अनूप ने अपनी बड़ी बहन की शादी न होने की वजह से इनकार कर दिया था। इसके बाद अनूप और छात्रा में मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हो गई। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। अनूप को शादी की जल्दी थी। इसलिए उसने छात्रा को अपहरण करने की धमकी दी थी। फिलहाल छात्रा और अनूप के परिवार वाले शादी करने का मन बना चुके हैं। दोनों परिवार वाले पुलिस प्रक्रिया निपटने के बाद दोनों की शादी का विचार बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed