{"_id":"3737ab8fb0ac20d8cd5e26530ab0f095","slug":"a-fire-burns-from-cylinder-three-done-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर से आग लगने से तीन झाले जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर से आग लगने से तीन झाले जले
जलालाबाद।
Updated Sat, 31 Oct 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात कटरी इलाके के गांव शाहपुर के पास सिख फार्मर के झाले में खाना बनाते समय लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर पड़ोस के अन्य झालों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक नगदी समेत लाखों का गल्ला और अन्य घरेलू संपत्ति जल चुकी थी। आरोप है कि सूचना के बाद भी किसी अधिकारी ने मौके पर जाने की जरूरत नहीं समझी।
उक्त स्थान पर रह रहे सिख फार्मर रामसरन के घर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जो भयंकर रूप से फैलकर पड़ोस में रहने वाले सुरजीत और सुभाष के झालों तक फैल गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ितों के अनुसार इस आग से रामसरन के घर में रखी 35 हजार की नगदी के अलावा अन्य घरों में रखा 150 लीटर डीजल, पांच क्विंटल गेहूं तथा 30 बोरे तिल के साथ ही सभी घरों में रखे घरेलू कपड़े व अन्य कीमती सामान जल गया। इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। रामसरन के अनुसार उन्होंने इस आग की सूचना तहसील पर दी, लेकिन कोई कर्मचारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचा।