फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   a boy sexual harresment by his teacher

घर पढ़ाने आए शिक्षक ने छात्र से किया कुकर्म

Wed, 11 Feb 2015 12:05 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 11 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
a boy sexual harresment by his teacher
 कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ले में किराए पर रहने वाले व्यवसायी के नौ वर्षीय बेटे के साथ सोमवार की शाम ट्यूशन पढ़ाने आए 50 वर्षीय शिक्षक ने कमरा बंद करके कुकर्म किया। परिवार वालों ने जब शिक्षक को छात्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसे पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। छात्र के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

छात्र के चाचा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह मूल रूप से कुर्रियाकलां क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने परिवार के बच्चों को पढ़ाने के लिए कोतवाली क्षेत्र में किराए पर एक मकान ले रखा है। उनका नौ वर्षीय बेटे, जो कि शहर के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है, को थाना आरसी मिशन क्षेत्र की लोक विहार कॉलोनी का रहने वाला रामकुमार पाल घर में ट्यूशन पढ़ाने आता था। सोमवार को करीब छह बजे रामकुमार बच्चों को पढ़ाने के लिए आया और घर के एक कमरे में वह उनके दोनों भतीजों को पढ़ाने लगा। इसी बीच छोटा भतीजा किसी काम से कमरे से निकल गया। रामकुमार ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उनका बढ़ा भतीजा लौटा तो उसने कमरे का दरवाजा बंद देखकर लॉक वाले छेद से अंदर देखा तो शिक्षक छात्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। उसने दरवाजा खटखटाया तो रामकुमार हड़बड़ा गया। दरवाजा खोलने पर छात्र के परिवार वालों ने शिक्षक को पकड़ लिया। शिक्षक को कोतवाली में पुलिस के हवाले करने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया। छात्र के मेडिकल रिपोर्ट में भी उसके साथ कुकर्म होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


डॉक्टर बनाने का लालच देकर करता था कुकर्म
छात्र ने बताया कि शिक्षक अकेला पाकर कमरा बंद कर लेता था। इसके बाद वह कहता था कि डॉक्टर बनने के लिए यह काम जरूरी है। वह छात्र के साथ कई बार कुकर्म कर चुका था। अगर परिवार वालों ने नहीं देखा होता तो शिक्षक जाने कब तक छात्र की नादानी का फायदा उठाता रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्र के पिता को भी पढ़ाया है शिक्षक ने
छात्र के पिता ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने उनको भी बचपन में पढ़ाया था। पारिवारिक संबंध होने के कारण उन्होंने कमरा बंद करने वाली बात पर कभी ध्यान नहीं दिया। शिक्षक गैर शादीशुदा है। पचास साल की उम्र होने के बाद भी उसने अबोध बच्चे से कुकर्म किया। ऐसे शिक्षक को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।



सिंधौली में किशोर के साथ कुकर्म
सिंधौली। क्षेत्र के गांव मे बुधवार की सुबह 22 वर्षीय संदीप नाम के एक युवक ने सात वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म किया। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

किशोर के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब सात बजे गांव का रहने वाला संदीप उनके बेटे को बहला-फुसलाकर साइकिल पर बैठा कर गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले गया। आरोपी ने किशोर के के साथ कुकर्म किया। घर बताने पर आरोपी ने किशोर को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद छात्र घर पर रोता हुआ आया और परिवार वालों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्र को मेडिकल कराने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed